अनुपमा 3rd सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब प्रेम और राही हो चुके है परेशान अनुपमा को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा सारी चीजों को लेकर बा और माही दोनों को शांत रहने के लिए कहती है।
प्रेम और अनुपमा का अनोखा बंधन
ऐसे में अब अनुपमा काफी ज्यादा परेशान होती है और दोनों को शांति से त्योहार करने के लिए कहती है। वही अब अनुपमा शांति से त्योहार करती है और सारे एकसाथ त्योहार मनाने के लिए आते है। तभी वहां राही आती है और अनुपमा से आकर गले मिलती है। जहां राही और अनुपमा के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। वही अब अनुपमा काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है। लेकिन तब तक प्रेम राजा और परी भी आ जाते है। जहां परी राजा मिलते है। लेकिन प्रेम अनुपमा के पैरों में गिर जाता है। अनुपमा से सारी गलतियों और सारी चीजों के लिए माफी मांगता है। जहां अनुपमा भी प्रेम को माफ कर देती है और कहती है श्रुति ने ही चीजों को खराब किया था और कुछ गलत चीजें भी हो गई थी। ऐसे में उसे समझना चाहिए कि क्या कुछ उन्होंने किया है। लेकिन अभी के लिए अनुपमा नहीं बल्कि बाऊजी का गुस्सा फूट जाता है। जहां वो अनुपमा को ममता की मूर्त कहते है लेकिन उनके बच्चों को सही कुछ सिखाने से इंकार करते है।
बाऊजी की डांट
क्योंकि उनकी बुद्धि अभी के लिए बंद थी लेकिन प्रेम विश्वास दिलाता है आगे से वो कुछ भी ऐसा काम नहीं करने वाला है। वही अब सभी लोग मिलकर राखी मनाते है और सारी चीजों को लेकर अनुपमा बहुत ही ज्यादा खुश होती है। जिसके बाद अब अनुपमा और सभी मिलकर डांस करते है। ऐसे में तभी दिग्विजय और प्रेम को जया राखी बांध देती है। जिसे देखकर उसे प्रेरणा की याद आ जाती है। लेकिन, जया से प्रेम कुछ कह नहीं पता है। वही अब अनुपमा को डांस के बीच में ही बैंक से फोन आता है और इस फोन की वजह से अनुपमा परेशान हो जाती है कि आखिरकार क्या हुआ है ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा बैंक जाती है जहां वो एग्रीमेंट पेपर मांगती है और मैनेजर उसे कहता है क्या वो समझ पाएगी ? ऐसे में अनुपमा कहती है कुछ चीजें उसे समझ नहीं आती है लेकिन इस बार वो भी समझ जाएगी। वही अब अनुपमा घर आती है और मिठाई से सभी का मुंह मीठा करवाती है। जिसके बाद अब अनुपमा कान्हा जी को भी धन्यवाद करती है। इतने में ही अनुपमा को अनुज की छवि दिख जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

