30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

तू जूलिएट जट दी 31st अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : हीर ने लिया दलीप को लेकर फैसला, नवाब का फूटा गुस्सा

तू जूलिएट जट दी 31st अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर और नवाब दोनों को ही मिल चुकी है पनिशमेंट।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और नवाब से होती है। जहां हीर को आग में देखकर ही वारिस उसे बचाने के लिए आ जाता है। इस बीच नवाब और हीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

दादी का फैसला

जहां अब नवाब चीजों को समझता है और प्रिंसीपल दोनों ही लोगों के साथ चेरी और वारिस को भी पनिशमेंट देते है। जहां देखने को मिलता है कि, नवाब को नवाब के दोस्त और हीर को हीर के दोस्त अपना रिश्ता ठीक करने की सलाह देते है। लेकिन नवाब बोजु को कहता है उसे कोई सलाह नहीं चाहिए। जहां हीर भी कहती है कि बदले के रिश्ते से उसका कोई लेना देना नहीं है और ये सब उसे भी नहीं चाहिए। जिसके बाद अब नवाब को अनमोल का फोन आता है और हीर चेरी से बात करती है कि, नवाब की फैमिली से वो क्यों इतना नफरत करती है ? जिसके बाद अब हीर चेरी से बात करती है और कहती है वो किस तरह से नफरत करती है और ऐसे में अब हीर उसकी वजह पूछती है लेकिन चेरी बताती नहीं है। ऐसे में अब चेरी को उसकी बहन फोन करती है और कहती है उसकी तबियत ठीक नहीं है। जिसके बाद हीर भी चेरी के साथ जाती है और उसे संभालती है।

नवाब की कोशिश

ऐसे में अब हीर चेरी की बहन को हॉस्पिटल लेकर जाती है और नवाब को पता चलता है उसकी मॉम की तबियत ठीक नहीं है। जहां अब हीर और नवाब दोनों ही हॉस्पिटल में होते है लेकिन, एक दूसरे से आमने – सामने के वक्त एक बार फिर से बहस हो जाती है क्योंकि, नवाब चेरी को उसे दूर रहने के लिए कहता है। वही अब चेरी को चिंता होती है कि, आखिरकार वो ऑपरेशन के पैसे कैसे लेकर आएगी ? क्योंकि, पैसे नहीं है इलाज के लिए। हीर और नवाब के बहस के बीच चेरी भी नवाब को बुरा भला कहती है और नवाब उसे धमकी देता है दूर रहने के लिए। जहां अब हीर और नवाब दोनों से पापा जी मिलने आते है लेकिन, हीर से नवाब मिलने नहीं देता है और कहता है वो नहीं चाहता है कोई भी हीर से मिले। इस बीच हीर वहां से चली जाती हैं और नवाब कांच को अपने हाथ से तोड़ देता है। जिसके बाद भी नवाब को हीर के लिए हर्ट होता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर और नवाब दोनों को ही पापा जी और अनमोल समझाते है कि, एक – दूसरे से बात करनी चाहिए शायद बात बन जाए। दोनों एक – दूसरे से बात करने के लिए भी तैयार हो जाते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here