31 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026

अनुपमा 29th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : सपनों के स्वाद में हुई अनुपमा की जीत, क्या प्रेम लेगा इस बात का बदला

अनुपमा 29th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा की हुई है जीत इस कंपीटिशन में।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा काफी ज्यादा परेशान रहती है अपने स्वाद को लेकर। क्योंकि स्वाद के बीच ही अनुपमा प्रेम के खानों में भी किसी ना किसी चीज की कमी निकालती है।

अनुपमा का फैसला

जिसके बाद प्रेम काफी ज्यादा परेशान हों जाता है और उनसे कहता है खाए बिना ही बता दिया है आपने ? वही अब जजेस प्रेम को खाने को लेकर कहते है कि फैसला हमारा ही रहने वाला है। वही अनुपमा को अब प्रेम कहता है इस बात की कीमत उन्हें चुकानी होगी। जिसके बाद प्रेम के लिए राही को भी चिंता होती है। क्योंकि, प्रेम का खाना जला है ये बात तो पक्की है क्योंकि डांस और खाने में अनुपमा गलत नहीं हो सकती है। ऐसे में अब अनुपमा काफी ज्यादा परेशान रहती है क्योंकि उसका भी स्वाद का गलत अंदाजा हो सकता है। वसुंधरा अनुपमा को कहती है कही ना कही उसका ये फैसला भी गलत हो सकता है क्योंकि अनुपमा को इसकी भी कीमत चुकानी है। जिसके बाद अब अनुपमा के लिए बा भी कहती है कि, मै तो बिना देखे बता भी नहीं सकती हूँ कि, कैसा क्या बना हुआ है। वही फैसले के कुछ वक्त पहले ही प्रेम और अनुपमा के जर्नी को भी दिखाया जाता है। जहां सभी को बहुत अच्छा लगता है। ख्याति और राही दोनों ही प्रेम को समझाते है।

प्रेम का बढ़ा गुस्सा

इस बीच ही प्रेम और अनुपमा के बीच अनुपमा की जीत होती है क्योंकि खाने के साथ प्रेम का अंदाजा उन्होंने सही बताया है। अनुपमा के लिए सभी लोग बहुत खुश होते है क्योंकि उसकी जीत हो जाती है। घर का सपना अनुपमा पूरा कर लेगी। वही गाने बजाने के साथ अनुपमा का स्वागत होता है। लेकिन प्रेम वहां से अब चले जाता है। जहां घर आते तक अनुपमा के साथ सभी लोग जमकर डांस करते है। जिसके बाद जया कहती है उसकी मां बेस्ट है। ऐसे में सभी लोग अनुपमा की जमकर तारीफ करते है। लेकिन कही ना कही प्रेम की भी चिंता होती रहती है अनुपमा को।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा इस शो की विनर बन जाती है। जहां, अरमान अभीरा दोनों ही खुशी के लिए अनुपमा के पास जाते है। जहां, दोनों के साथ मिलकर अनुपमा अपनी खुशियां सेलिब्रेट करती है और अरमान वही थाली की जिद्द करता है। जिसे अनुपमा ने बनाया होता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here