31 C
Mumbai
Monday, September 7, 2026

सहर होने को है 19th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट: हुस्ना और सहर में हुई बहस, हैदर पर फूटा माहीद का गुस्सा

सहर होने को है 19th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है हुस्ना से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां अमाल सहर और माहीद के बारे में सोचती है कि किस तरह से वो माहीद से पैसे मांगेगी ? कैज की अम्मी माहीद को फोन करती है लेकिन माहीद से बात ना कर सहर से बात होती है कैज की अम्मी की।

सहर की कोशिश

कैज की अम्मी को लगता है किस तरह से सहर सारी चीजों से अब माहीद के करीब जा रही है। वही अब सहर उन्हें सो जाने के लिए कहती है क्योंकि, काफी रात हो गई है। मंगनी की तैयारी आधी कल की जाएगी। अमाल से कहा जाता है वो बस एक लेटर लेकर आए। जिसके बाद सारी चीजें ठीक हो सकती है। अमाल के घर देर रात सहर और माहीद आते है। जिसे देखकर अमाल खुश हो जाती है। वही माहीद को लगता है अमाल उसकी मदद के रही है। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है। वही अब अमाल घर में आते ही माहीद से कहती है कि उसे एक लेटर लिखना है जिसकी वजह से उसका काम हो जाएगा। माहीद भी अमाल की बात को मान जाता है। जिसके बाद दोनों ही लेटर लिखते है और इस लेटर के बाद माहीद और सहर की एक फोटो की जाती है। जहां अमाल काफी ज्यादा खुश हो जाती है। अमाल बताती है कि किस तरह करेले के ज्यूस की वजह से दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन सहर को बातें समझ नहीं आती है कि क्या चल रहा है यहां ?

माहीद के सवाल

वही अब सहर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। लेकिन अगले ही दिन माहीद अपने काम की जगह आता है। जहां हैदर उसके कामों को संभाल रहा होता है। जहां हैदर माहीद को उसकी गलती बताता है बेंच के काम की वजह से सारी चीजें खराब हो गई है। लेकिन माहीद कहता है ये उसका ही काम है और वो कैसे करने वाला है वो समझ जाएगा इसलिए उसे बीच में कहने की जरूरत नहीं है। वही अब घर आते ही माहीद कैज की अम्मी से कैज के बारे में पूछता है और कैज वहां आता है लेकिन माहीद से बात नहीं करता है। कैज कहता है आज से उसका सारा वक्त सहर है। इसलिए वो नहीं चाहता है कुछ भी ऐसा हो। लेकिन माहीद कैज को ऐसी बातें करने से मना करता है क्योंकि वो उसका दोस्त है और दोनों ही सारा काम मिलकर कर सकते है। कैज की अम्मी माहीद से माफी मांगती है लेकिन हर वक्त कैज माहीद के पास जाने की जिद्द करता है इसलिए उसे ये करना पड़ता है। माहीद ऐसा करने से अब मना करता है। वही मंगनी के काम में सहर को आने में देरी हो जाती है। जहां हुस्ना और सहर के बीच कौसर को लेकर बहस हो जाती है कि किस तरह से सारी चीजें हुई है। लेकिन फिर भी हुस्ना को समझ नहीं आता है। हुस्ना को सहर करारा जवाब देती है जिसके बाद हुस्ना सहर को कुछ कह नहीं पाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है क्योंकि माहीद अपने काम में लगा हुआ होता है। ऐसे में अब सहर भी माहीद की मदद करती है। लेकिन गलती से उसे पेंट गिर जाता है। जिसके बाद माहीद सहर के चेहरे पर रंग लगा देता है और ऐसे में अब सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here