27 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th अगस्त 2026: विद्या के सामने आया रजी का सच ? धीरज और रजी की नजदीकियां

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 19th अगस्त 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा के सामने रजी ने लाया है सच ?

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां घर में सभी लोग पूजा करते है और सभी आशीर्वाद लेते है। लेकिन, रजी को बड़ों का आशीर्वाद नहीं मिलता है। जिसके देखकर धीरज को भी काफी ज्यादा बुरा लगता है।

मोगरा की चाल

लेकिन धीरज सभी के सामने कुछ कर नहीं पाता है। वही अब धीरज की मदद प्रिया ने की है। जिसकी वजह से मोगरा प्रिया को डराने की कोशिश करती है। जिसके बाद धीरज सही समय पर आ जाता है और उसे कहता है कि, प्रिया को अपना काम करना चाहिए। जिसके बाद अब प्रिय वहां से चली जाती है। लेकिन धीरज और मोगरा में बहस हो जाती है। क्योंकि, मोगरा का एक सच अभी भी सभी से छिपा हुआ है। अगर धीरज ने सभी के सामने ला दिया तो सही ये चीज नहीं रहने वाला है। वही अब धीरज और रजी काफी ज्यादा परेशान हो जाते है। लेकिन, विद्या से आज भी महादेव सवाल करता है आखिरकार क्यों रजी घर में आ रही है ? महादेव की बातों का विद्या जवाब देती है उसकी परवरिश मां ने की है।

नर्मदा की शर्त

रजी के लिए सवाल उठाना मतलब मां के लिए सवाल उठाने जैसा है। इसलिए उसे पूरा भरोसा है कि, रजी ने कुछ भी नहीं किया है। वही अब रजी के लिए धीरज देर रात खाना लेकर आता है। जिसे देखकर मोगरा चाल चलने की बात करती है। ऐसे में अब रजी और धीरज खाना खाते है और उसे पता चलता है कि, धीरज ने भी सुबह से खाना नहीं खाया है। जिसके बाद दोनों ही साथ खाना खाते है। लेकिन, तभी रजी को मोगरा के रिगार्डिग फोन आता है और सबुत जमा करने की बात करता है। धीरज जिद्द करता है वो भी जाएगा रजी के साथ लेकिन रजी मना करती है। यश, लाजवंती और मोगरा के बीच जो भी बातें होती है। रजी उसका वीडियो बनाती है लेकिन, रजी अचानक से ही वहां गिर जाती है। जिसके बाद मोगरा सबुत लेने के लिए आती है और रजी तभी चाकू दिखाती है और धीरज बाइक लेकर आता है। जहां वो सही समय पर चले जाते है। रजी धीरज के बीच इस दौरान नजदीकियां देखने को मिलती है क्योंकि धीरज को भरोसा होता है कि रजी उसकी तारीफ करेगी। रजी घर आते ही नर्मदा को बाहर बुलाती है लेकिन, तब तक मोगरा उसे रोकने की कोशिश करती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी नर्मदा को विश्वास करने के लिए कहती है। जहां नर्मदा काफी ज्यादा परेशान होती है। लेकिन अब नर्मदा कहती है वो अपने बच्चे की कातिल से बात नहीं करना चाहती है ओर उसे मौत से भी बुरी सजा देना चाहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here