27 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 14th अगस्त 2026: रजी हुई घर से बेघर, टूट गया नर्मदा का सपना

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 14th अगस्त 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा ने रखी है रजी के लिए शर्त।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा से रजी बात करने की कोशिश करती है और मोगरा अभी के सामने रजी को नीचा दिखाने की कोशिश करती है।

महादेव का फैसला

वही इस बीच ही रजी पर मोगरा इल्जाम लगाती है कि, उसने जो भी कुछ किया है सही नहीं किया है नर्मदा के खाने में जहर मिलाकर। रजी इस बात को नकार देती है और कहती है उसने कुछ भी ऐसा काम नहीं किया है जिसकी वजह से नर्मदा को नुकसान हो। लेकिन रजी की बात मानने को कोई तैयार नहीं था। बल्कि, मोगरा रजी पर तरह – तरह इल्जाम लगाती है कि, किस तरह से रजी ने कभी भी नर्मदा की खुशी नहीं देगी। वही अब विद्या और महादेव दोनों ही बहस को शांत करते है और महादेव रजी से कहता है कि, उसे घर में ऊंची आवाज में बात नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस घर की चाल ये सब नहीं है। वही रजी नर्मदा को खाने के लिए कहती है जिसे सच सामने आ जाए। लेकिन नर्मदा उसके हाथ से खाना भी भी नहीं खाती है।

नर्मदा की शर्त

बल्कि रजी पर ही शक करती है और उसे अपने अपने बच्चे का कातिल बताती है। रजी अपनी बात नर्मदा से करने की करती है लेकिन, नर्मदा रजी की बात सुनती नहीं है। वही अब रजी को सारी चीजों से परेशानी रहती है लेकिन, नर्मदा शर्त रख देती है और से घर में या रजी ही रहेगी या नर्मदा ही रहेगी। रजी इस बात पर खुद ही घर छोड़ने की बात करती है और कमरे में धीरज को भी कहती है उसे परेशान होकर शांति रखकर बात करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, उसके बीच भी कभी भी ऐसा रिश्ता नहीं था। रजी की बातों से धीरज को भी दुख होता है। लेकिन वो चाहकर भी कुछ कह नहीं पाता है। रजी इस बीच ही घर छोड़कर चली जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी घर छोड़कर चली जाती है। जहां, अब रजी गोदाम में रहती है लेकिन, तभी उसे अंजान शक्श को आहट सुनाई देती है और वो डंडा लेकर आती है मारने के लिए लेकिन तब तक उसे पीछे से शक्श रोक लेता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here