27 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 11th अगस्त 2026:  नर्मदा का हुआ अबॉर्शन, मोगरा की चाल हुई रजी पर हावी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 11th अगस्त 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा काफी चीजों को लेकर परेशान रहती है। वही विद्या उसे खाना खिलाने की बात करती है।

मोगरा की चाल

लेकिन नर्मदा को तब तक मोगरा लड्डू लेकर देती है। जिसकी वजह से नर्मदा की तबियत और ज्यादा खराब हो जाती है और इस बार नर्मदा को तरह – तरह से सारी चीजें दिखती है। जहां रजी उसे शांत करवाने भी आती है लेकिन उसका कोई असर नहीं होता है क्योंकि, नर्मदा काफी ज्यादा परेशान रहती है और उसे हर जगह सिर्फ ओर सिर्फ भूत की छवि दिखती है जिसकी वजह से नर्मदा किसी को भी अपने करीब नहीं आने देती है। वही अब नर्मदा को तभी पैर में चोट लग जाती है और विद्या गाड़ी निकालने की बात करती है। तब तक नर्मदा को लेकर मोगरा रजी पर इल्जाम लगाती है।

रजी का नया शक

जहां मोगरा घर में पैसे लेने के बहाने जाती है और अपनी मां को ये सब बताती है। ऐसे में हॉस्पिटल में नर्मदा के साथ जो भी हुआ सभी चीजों का इल्जाम मोगरा रजी पर लगाती है। लेकिन इन सभी के बीच अब धीरज मोगरा को शांत रहने के लिए कहता है क्योंकि उसके पास कोई भी सबुत नहीं है। वही अब नर्मदा को किसी भी चीज की जरूरत ना होने पर भी काफी ज्यादा परेशानी हो जाती है। केतन तभी आता है और रजी से सवाल करता है कि वो तो उसकी दोस्त थी ना ? क्या हो गया अचानक से फिर उसे ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, केस सीरियस होने की वजह से नर्मदा का अबॉर्शन होने वाला होता है। जिसके बाद अब नर्मदा का बदला लेने के लिए रजी मोगरा के घर जाती है। जहां मोगरा और उसकी मां जश्न मना रही होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here