28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th अगस्त 2026:  नर्मदा को हुआ रजी पर शक, मोगरा की नई चाल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th अगस्त 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा हो चुकी है रजी से परेशान।।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां रजी से नर्मदा सवाल करती है लेकिन जवाब उसे समझ नहीं आता है कि रजी उसे करना क्या चाहती है ?

मोगरा का नाटक

वही दूसरी तरफ अब रजी और नर्मदा को विद्या गुड न्यूज सुनाती है और कहती है कि, अब जल्द ही उसका बिजनेस शुरू होगा और अब से नर्मदा का ख्याल भी रजी को रखना होगा। ये सभी चीज नर्मदा देख लेती है और मोगरा को समझ नहीं आता है उसे क्या करना चाहिए ? जिसके बाद अब नर्मदा रजी से बात कम करती है लेकिन तब तक रजी काफी ज्यादा परेशान होती है और अपने कमरे में बैठती है। जहां धीरज उसे कहता बात करने की कोशिश करता है लेकिन, रजी नर्मदा का मामला उसे बताती है जिसे लेकर उसे चिंता होती है कि क्या होगा ? वही अब धीरज रजी को ये सब सोचने से मना करता है क्योंकि, नर्मदा भाभी अच्छी है और ये सब चिंता की बात नहीं है। जिसके बाद अब नर्मदा के लिए मोगर और उसकी मां चाल चलने की कोशिश करती है और इसमें यश को भी शामिल करती है।

नर्मदा का शक

रजी नर्मदा को खाना देती है और तभी यश का फोन उसे आता है। जिसके बाद वो खाना देकर वहां चली जाती है। जिसके बाद रजी शगुन को लेकर बहाने करती है लेकिन यश कहता है भानु ने दिया है और इस बार वो रिवाज के साथ देना चाहती थी इसलिए उसने ऐसा किया हुआ है। वही अब दूसरी तरफ अब नर्मदा को रजी बताती है कि उसने पानी सही नहीं दिया है। क्योंकि ये पानी नहीं है। नर्मदा को मोगरा बताती है उसने जो भी किया है आज तक सभी के सामने किया है लेकिन, रजी ने क्या किया है ? रजी के पानी को मोगरा दिखाती है और बताती है ये केमिकल वाला पानी है। जिसे देखकर नर्मदा डर जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी शगुन लेकर आती है जिसे नर्मदा फेंक देती है ये कहकर कि ये सब उसकी चाल है। वही दूसरी तरफ नर्मदा रजी से नाराज हो जाती है। जिसके बाद अब नर्मदा को लेकर कई सारे सवाल रजी के मन में आते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here