महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th अगस्त 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा को हो गया है भरोसा मोगरा की बातों पर।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा को पपीता की वजह से पेट में दर्द होता है और इस वजह से ही नर्मदा को डॉक्टर अपना ज्यादा ख्याल रखने के। लिए कहती है।
मोगरा का नाटक
वही अब रजी को विद्या नर्मदा का खाना बनाने के लिए भी मना करती है क्योंकि, विद्या को लगता है रजी से शायद कोई गलती हो जाएगी। ऐसे में विद्या ही नर्मदा का खाना बनाती है। जिसके बाद अब नर्मदा को रजी की परेशानी समझ आती है और नर्मदा को खाना देते वक्त रजी से नर्मदा बात भी करती है। जहां, नर्मदा कहती है उसे रजी पर भरोसा है। रजी चाहकर भी ऐसा काम करने वाली नहीं है। लेकिन विद्या की वजह से रजी का मन शांत नहीं होता है और कमरे में वो रोती है। जहां, धीरज उसकी बातों को समझाता है और कहता है कि, किस तरह से सारी चीजें उसे करनी है और दोनों के बीच इस दौरान हंसी मजाक भी देखने मिल जाता है। लेकिन मोगरा अपनी चाल यही नहीं रोकती है। वो बार – बार अब नर्मदा के बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है और इस बारे में लाजवंती से भी बात करती है। जहां उसकी मां उसे नए तरह के आइडिया देती है।
नर्मदा का शक
मोगरा लाजवंती के कहने पर अब कमरे से देखती है कि, रजी ने दिया बुझा दिया है और ऐसे नर्मदा भी देख लेती है। जिसके बाद वो दिया जला देती है। मोगरा की चाल यहां कामयाब हो जाती है क्योंकि अब नर्मदा को भी रजी पर शक होने लग जाता है। ऐसे अब अगली सुबह नर्मदा रजी से पूछती है रात में वो जगी क्यों थी ? लाइट भी गई थी ? रजी कहती है लाइट गई भी थी ? ये बात उसे अभी ही पता चला रही है। कमरे में धीरज को रजी मेकअप कर देती है। जिसके बाद दोनों की बहस शुरू हो जाती है और दोनों को ही नर्मदा डांट लगाती है। जिसके बाद अब नर्मदा माफी मांगती है लेकिन रजी से वो दोबारा बात करती है। जहां उसे समझ नहीं आता है कि चल क्या रहा है ? जिसके बाद अब रजी की चीजों पर नर्मदा को शक होने लग जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा को मोगरा बताती है कि रजी से जिस बॉटल से उसे पानी दिया है उसमें केमिकल है। जिसके बाद मोगरा नर्मदा को रजी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

