28.3 C
Mumbai
Saturday, August 1, 2026

अनुपमा 1st अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की बढ़ी मुश्किलें, टूट गया प्रेम का विश्वास

अनुपमा 1st अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा घर के मामलों को शांत करवाती है। जिसके बाद अनुपमा प्रेरणा और अंश को भी घर परिवार की चीजें लेकर आती है।

अनुपमा का फैसला

ऐसे में अब अनुपमा सारी चीजों को लेकर घर में शांति रखने के लिए कहती है। लेकिन घर में इस बीच ही माही अपने हिस्से के बारे में बात करती है और हिस्से का नाम सुनकर ही अनुपमा से घर के सारे लोग हिसा मांगते है। जिसके बाद अनुपमा को ये बात पसंद नहीं आती है। आपस में ही सभी से लड़ता हुआ देखकर सभी लोग परेशान हो जाते है और प्रेरणा अलग होने की बात करती है अंश से जिसके बाद अब बा प्रेरणा को काफी ज्यादा भला बुरा कहती है। लेकिन अंश अपनी अनु मां से कहता है कि उसे कही जाना नहीं है लेकिन ये सब चीजें उसकी समझ से बाहर है। वही अब अनुपमा इस चीज को लेकर बाद में सोचने के लिए कहती है। पहले कंपटीशन जितने की बात करती है। वही दूसरी तरफ प्रेम और राही की सभी तरीफ करते है और अचानक से ही परी के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। जिसके बाद डॉक्टर परी को आराम करने की सलाह देते है और इस दर्द में भी परी कंपटीशन नहीं करेगी वसुंधरा इस बात का फैसला सुना देती है। जिसके बाद से ही सारी चीजें खराब हो जाती है।

माही का फैसला

प्रेम को चिंता होती है कि किस तरह से अब चीजों को वो ठीक करेगा। लेकिन राही उसे चिंता करने से मना करती है और कहती है कि, समझना उसे पड़ेगा। वही माही को पाखी और तोशु समझाने की कोशिश करते है कि किस तरह से उसका परिवार उसका साथ नहीं दे रहा है। इसलिए उसे भी यहां नहीं रहना चाहिए। ऐसे में अब माही ये बात को समझती है और अनुपमा घर आती है। जहां वो अपने घर की बात करती है और अपने हिस्से की बात करती है। जिसके बाद से माही कंपटीशन से उसे जाने की बात करती है क्योंकि उसे हिस्सा मिलेगा नहीं ओर ना ही उसका कुछ काम होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा माही को समझाती है कि, उसे नहीं जाना चाहिए। लेकिन माही सुनती नहीं है और प्रेम, राही की टीम में जाती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here