सहर होने को है 31st जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब हुस्ना करना चाहती है माहीद को परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर अब काफी चीजों के साथ – साथ माहीद के लिए परेशान होती है। ऐसे में अब सहर को फरीद माहीद का ट्रीटमेंट हॉस्पिटल में करने के लिए कहता है। लेकिन, सहर तैयार नहीं होती है।
सहर की चिंता
सहर कहती है कौन है वो जो माहीद को मारना चाहता है वो अभी तक पता नहीं चला है। इसलिए अभी के लिए उसे वाई रहना होगा। सहर स्टोर रूम में जाती है। जहां, सहर को अब माहीद के लिए सच का पता लगाना होता है। फरीद को अमाल आधी मुश्किल कम करने लिए कहती है। जिसके बाद फरीद हॉस्पिटल में आता है और उसकी मुलाकत अपनी पत्नी सुल्ताना से होती है। सुल्ताना फरीद की काबिलियत पर सवाल उठाती है और इस बात को फरीद सही भी कहता है। वही दूसरी तरफ अब सहर चीजों को लेकर परेशान होती है और हुस्ना अपने शक्श के साथ स्टोर रूम में चमगादड़ को कर जाती है। चमगादड़ को देखकर सहर को पता चल जाता है यहां भी कोई शक्श है।
माहीद का डर
सहर वहां से सीधा माहीद के पास जाती है। जिसके बाद माहीद सहर को देखकर सांस लेने की कोशिश करता है। माहीद और सहर के बीच नजदीकियां देखने मिलती है। क्योंकि सहर माहीद को चीजें याद करने के लिए कहती है और माहीद को याद नहीं आता है। ऐसे में अब माहीद चीज़ों को लेकर पैनिक करने लगता है लेकिन सहर उसे संभालने की कोशिश करती है। नाजिमा के पास उसका पति आता है। लेकिन इस बार वो नाजिमा को बड़े ही प्यार से लॉकेट देता है और घर चलने के लिए कहता है लेकिन नाजिमा को समझ नहीं आता है क्या हुआ है अचानक से ? माहीद सालों पहले की चीजें याद करता है लेकिन उसे याद नहीं आता है और सहर उसे शांत रहने के लिए कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर के लिए बनाई गई चीजों को माहीद तोड़ देता है। जिसकी वजह से माहीद सहर से नाराज होता है। लेकिन सहर माहीद से माफी मांगती है और कहती है वो बस चाहती थी कि सब ठीक हो जाए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

