महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 28th जुलाई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या और महादेव के बीच मिट रही है दूरियां।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां, रजी और धीरज के बीच बहस होती है कि आखिरकार धीरज पसंद किसे कर रहा है ? ऐसे में रजी भी अपना जवाब देती है और धीरज को वहां से चले जाने के लिए कहती है।
मोगरा का प्लान
वही नर्मदा और केतन रजी और धीरज का मजाक बनाते है कि शायद से सच में रजी और धीरज को प्यार हो गया है। लेकिन ऐसे में अब धीरज को रजी जाने के लिए कहती है क्योंकि, रजी और नर्मदा को बात करनी है और बारिश एंजॉय करनी है। ऐसे में बात जानना चाहता है धीरज जहां चारों मिलकर अपने मां – पापा को मिलाने की बात करते है। लेकिन ये बात मोगरा सुन लेती है और चारों के प्लान को फेल करने की कोशिश करती है। ऐसे में सभी लोग विद्या के कमरे में छिपकर जाते है और छत पर पानी डाल देते है। जिसकी वजह से विद्या को लगे कि बारिश की पानी की वजह से हो रहा है और विद्या महादेव के कमरे में चले जाए।
विद्या की शर्त
विद्या को सभी अपने कमरे में लेकर आते है। जहां वो देखती है कि छत से पानी गिर रहा है। ऐसे में तभी मोगरा विद्या को बताती है कि किस तरह से चारों ने ये सब किया हुआ है। चारों कहते है उनलोग ने कोशिश की है विद्या और महादेव को साथ में लाने की। विद्या ये बात अब महादेव से पूछने के लिए कहती है। धीरज और केतन जाते है। जहां दोनों में से कोई भी महादेव को बात नहीं बताता है। तभी रजी और नर्मदा अपनी बातें रखती है और महादेव से विद्या को कमरे में साथ लाने की बात करती है। महादेव राजी होता है और कहता है ये घर जितना महादेव का है उतना ही विद्या का भी है। ऐसे में अब महादेव के सामने विद्या शर्त रखती है उसे पति जैसा हक नहीं जताना है इसलिए उसे समझना होगा। महादेव भी अपना शर्त रखता है। जिसके बाद विद्या राजी हो जाती है कमरे में आने के लिए। मोगरा का ये प्लान भी फेल हो जाता है और विद्या संग सभी लोग खुशी से नाचते है। जहां अब रजी के लिए धीरज काफी खुश होता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज और रजी के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जहां रजी का अनोखा अंदाज धीरज को पसंद आता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

