28.5 C
Mumbai
Wednesday, July 29, 2026

अनुपमा 24th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की बढ़ी चिंता, राही ने बढ़ाई चिंता

अनुपमा 24th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा की बढ़ चुकी है चिंता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा सारी चीजों को लेकर परेशान हो जाती है। लेकिन अनुज को याद कर वो अपने आपको टूटा हुआ महसूस नहीं करती है।

प्रेम का फूटा गुस्सा

इस बीच ही अनुपमा को कई सारी चीजें याद आती रहती है। लेकिन अनुपमा के आंसू रुकते नहीं है। वही दूसरी तरफ अब प्रेम श्रुति को केक काटने के लिए मना करता है। जहां, प्रेम कहता है सभी को लग रहा होगा कि, प्रेम काफी ज्यादा खुश है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है फाइनल में सामने हराने का मौका उसे मिलना चाहिए था और उसे नहीं मिला है इसका मतलब है वो हार चुका है। ये गेम उसके लिए आसान हो गया है। घर में सभी एक के बाद एक श्रुति पर चिल्लाते है और अपनी चाल चलने से भी मना करते है। क्योंकि, अनुपमा सारी चीजों के लिए सही है लेकिन इस बार नसीब ने उसका साथ नहीं दिया है। जिसके बाद श्रुति किसी को कुछ भी नहीं कहती है लेकिन गौतम काफी ज्यादा उसका मजाक बनाता है कि श्रृति का सारा प्लान खराब हो गया है।

अनुपमा की चिंता

अनुपमा को हिम्मत देने के लिए दिग्विजय उसके पास आता है और उसे कहता है कि अनुपमा ने पहले ही बहुत कुछ किया है लेकिन अभी के लिए अनुपमा को सारी चीजों के साथ अपना भी ख्याल रखना होगा। ऐसे में अब अनुपमा अपने घर के सपने को लेकर भी दिग्विजय को काफी कुछ कहती है लेकिन, अनुपमा को दिग्विजय एक ही बात कहता है अभी के लिए इतनी ही जीत हमारे हिस्से में है। वही अब प्रेम राही से कहता है उसे घुटन महसूस हो रही है लेकिन अभी वो बाहर जाना चाहता है। ऐसे में राही अपनी मां को फोन करती है और अनुपमा सारी चीजें से समझ जाती है उसे राही बात कर रही है। रहे अनुपमा को हिम्मत रखने के लिए कहती है और कहती है सारी चीजों के लिए उसे तैयार रहना चाहिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा से जीतने के बाद श्रुति उसे नीचा दिखाती है जहां अब उसके कैफे में भी लाइन लग जाती है। ऐसे में अब अनुपमा से मीडिया वाले सवाल करने आते है कि किस तरह से उसने अमेरिका शो जीता था। दिग्विजय के पास भी एक खबर आ जाती है जिसे सुनकर अनुपमा परेशान हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here