28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

तू जूलिएट जट दी 23rd जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : हीर हुई गिरफ्तार, नवाब का फूटा गुस्सा

तू जूलिएट जट दी 23rd जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरआत हीर से होती है। जहां गाड़ी में हीर के लिए नवाब तरह – तरह के गाने बजाता है। जिसकी वजह से हीर के मूड को नवाब ठीक तो करे देता है। लेकिन ये सब की वजह से निमृत काफी ज्यादा परेशान हो जाती है और वो ये सभी बात चाची जी को बता देती है।

हीर की कोशिश

कॉलेज में हीर को लेकर तरह – तरह की बातें बनती है। जहां अब नवाब और हीर अपनी लिस्ट देखने जाते है। जहां, बोजु कहता है कि, उसे ये सारी चीजें देखनी होगी। लिस्ट में अपना नाम देखकर नवाब और हीर खुश हो जाते है। लेकिन, टीना यहां हार नहीं मानती है और अर्जुन के साथ हीर का मजाक बनाती है क्योंकि, हीर उसके घर की नौकर है। ऐसे में अब हीर को टीना और अर्जुन भला बुरा कहते है लेकिन हीर किसी भी बात का जवाब नहीं देती है। बल्कि, नवाब कहता है कि हीर उसके लिए क्या है ये बात उसे बताने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद अब हीर और कॉलेज के कुछ लोगों में बहस हो जाती है और कुछ बच्चों के साथ हीर नवाब लड़ बैठते है। झगड़ा शांत करने के लिए प्रिंसिपल आते है। लेकिन, हीर और नवाब को समझ नहीं आता है क्या चल रहा है ये ? पनिशमेंट में तौर पर नवाब और सभी को स्टोर रूम साफ करने के लिए कहा जाता है। इस बीच अब नवाब से निमृत हीर को लेकर भला बुरा कहती है क्योंकि, हीर की वजह से नवाब मुश्किल में आता है लेकिन, नवाब हीर के लिए कुछ भी बुरा नहीं सुनता है और उसे कहता है कि निमृत को ये सब के बीच नहीं कहना चाहिए क्योंकि ये हीर और नवाब का मैटर है।

हीर पर लगा इल्जाम

जिसके बाद अब हीर और नवाब अर्जुन और टीना को अपनी लाइफ से मतलब रखने के लिए कहते है। ऐसे में अब टीना और अर्जुन को साथ देखकर निमृत अपनी चाल जाती है और लाइट बंद करने के बाद टीना के सिर पर कांच लग जाती है। सभी लोग टीना को हॉस्पिटल लेकर जाते है। लेकिन नवाब और हीर को लेकर तरह की बातें की जाती है क्योंकि सभी लोग लगता है ये उन्होंने ही किया है। ऐसे में अब नवाब हीर करिये स्टैंड लेते है लेकिन हीर को अब घर जाने के लिए कहता है क्योंकि घर से भी माता की चौकी के लिए फोन आते है और टीना के लिए भी कुछ स्टूडेंट का गुस्सा हीर पर फूट जाता है। नवाब घर संभालने की बात करता है और अब हीर भी काफी ज्यादा परेशान हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर के घर पुलिस आती है हीर को गिरफ्तार करने के लिए जिसके बाद अब हीर के लिए नवाब कहता है लेकिन कोई उसकी बात सुनता नहीं है और हीर की गिरफ्तारी हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here