28.5 C
Mumbai
Wednesday, July 29, 2026

अनुपमा 23rd जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा हुई गेम से बाहर, टूट गया राही का भरोसा

अनुपमा 23rd जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने गेम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा को अपने नए टास्क के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होता है।

अनुपमा की हुई हार

वही दूसरी तरफ अनुपमा को प्रेम गिरने से बचाता है। जहां, अब राही को लेकर प्रेम कहता है कि, उसने राही की जान बचाई थी इसलिए अब अनुपमा की जान उसने बचाई है। वही अब डिश सभी की बनकर तैयार हो जाती है। जहां अब प्रेम और अनुपमा के खाने की तारीफ होती है। लेकिन लेकिन प्रेम के खाने में नमक और अनुपमा में घी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से अनुपमा को लगता है यही कारण से शो से वो बाहर हो जाएगी। ऐसे में अब अनुपमा की टीम को छोड़कर दोनों ही टीम फाइनल में चली जाती है और अपने सपने को लेकर अनुपमा काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है।

अनुपमा की चिंता

अनुपमा के घर आते ही माही और प्रेरणा के बीच बहस होने लग जाती है कि किस की गलती की वजह से ये सब हो रहा है ? ऐसे में अब घर परिवार में बहस होने की शुरुआत हो जाती है लेकिन, किंजल वहां सभी को शांत करवाती है और कहती है कि, परिवार में बहस गेम के लिए नहीं बल्कि, बड़े हिस्से के लिए हो रही है। अनुपमा वहां से उठती है और अपने कमरे में चली जाती है। जिसके बाद अब उसका घर बने का सपना टूट जाता है। ऐसे में वो अपने सपने को लेकर भी काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है। वही अब कोठारी हाउस में सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जहां श्रुति सभी को केक कट करने के लिए बुलाती है और अनुपमा की हार को सेलिब्रेट करती है। जिसके बाद प्रेम और बा ऐसा करने से मना करते है और ऐसे में अब गौतम सभी का मजाक बनाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा से जीतने के बाद श्रुति उसे नीचा दिखाती है जहां अब उसके कैफे में भी लाइन लग जाती है। ऐसे में अब अनुपमा से मीडिया वाले सवाल करने आते है कि किस तरह से उसने अमेरिका शो जीता था। दिग्विजय के पास भी एक खबर आ जाती है जिसे सुनकर अनुपमा परेशान हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here