28.1 C
Mumbai
Thursday, July 30, 2026

अनुपमा 20th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : क्या खत्म हो जाएगी अनुपमा का सफर ? प्रेम ने मारी बाजी

अनुपमा 20th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने कंपटीशन को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब काफी चीजों को लेकर परेशान रहती है। इस बीच ही वो जमीन पर गिर जाती है। जहां उसे हाथ में चोट लग जाता है।

श्रुति का गुस्सा

ऐसे में अब अनुपमा को परी और राही का सहारा मिलता है लेकिन इस बीच ही अब राही को अनुपमा चिंता करने से मना करती है जिसके बाद अब अनुपमा राही को परी की देखभाल के लिए कहती है। ऐसे में अब सभी लोग अपने कैफे में जाते है। जहां श्रुति गुस्से में कई सारी चीजों का नुकसान की हुई होती है और प्रेम पर भी अपना गुस्सा निकालती है क्योंकि, कैफे काफी ज्यादा लॉस देख रहा है। जिसकी वजह से चीजें और भी ज्यादा खराब हो रही है। वही अब प्रेम और श्रुति में इस चीज को लेकर बहस हो जाती है और राही इस बहस को शांत करवाती है। प्रेम कहता है वो जल्द से जल्द कंपटीशन जीत कर सारे पैसे उस लौटा देगा। उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही अब अनुपमा सारी चीजों से परेशान रहती है और दिग्विजय उसे हाथ में लगी चोट पर दवाई लगाने क लिए कहता है लेकिन, अनुपमा इस चीज के लिए मना करती है। वही ईशानी और प्रेरणा दोनों ही साथ में कॉफी पीते है। जहां बा प्रेरणा के कपड़े को देखकर चिल्लाती है कि घर की बहु ऐसे कपड़े नहीं पहनती है। कही ना कही उसे इस बात को समझना होगा।

घर में छिड़ी जंग

प्रेरणा और बा में बहस हो जाती है और घर में वो अपना हिस्सा मांगती है जाइए लेकर वो घर से चली जाए। अनुपमा घर में आते ही दोनो की बहस को शांत करवाती है और प्रेरणा बताती है किस तरह से पाखी हर बात पर उसे सुनाने का काम करती है लेकिन, अनुपमा अपनी सोच बदलने के लिए कहती है। ऐसे में पाखी हाथ में अनुपमा के घर का सपना देखती है। जिसे लेकर अब अनुपमा पर पाखी तरह – तरह के इल्जाम लगाती है। ऐसे में अब अनुपमा सारी चीजों को लेकर परेशान हो जाती है। लेकिन फिर भी चीजों के लिए वो पाखी को शांत रहने के लिए कहती है। वही अब प्रेम और राही के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जहां प्रेम सारी चीजों को ठीक करने की कोशिश करता है। वही राही उम्मीद करती है प्रेम कंपटीशन को लेकर ज्यादा टेंशन ना ले। वही देर रात प्रेम सपना देखता है कि, फीवर की वजह से वो कंपटीशन में जा नहीं सकता है। लेकिन अचानक ये सपना उसका टूटता है और प्रेम सोचने लग जाता है उसे ये कंपटीशन हर हालत में जीतना है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और प्रेम के फाइनल राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होती है। लेकिन इस बीच ही अनुपमा का सपना टूट जाता है क्योंकि उसका सफर यही खत्म हो जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here