महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 17th जुलाई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी से मांग रहा है धीरज जवाब अपने प्यार का।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी और बाकी सभी से होती है। क्योंकि घर में विद्या अपना नया बिजनेस शुरू करने जाती है। जिसे वजह से घर में कई तरह के समान आते है।
केतन की परेशानी
ऐसे में अब समान की गाड़ी भानु के घर के सामने रख दी जाती है जिसकी वजह से विश्वा का गुस्सा फूट जाता है और वो घर में अंदर आकर बहस करता है और इस बीच ही धीरज और विश्वा में बहस के साथ – साथ मारपीट होती है। धीरज इस बीच ही विद्या को रजी से जुड़ी बातें कहता है जहां वो कहता है कि, रजी की वजह से सारी चीजें खराब हुई है और सारी चीजें उसकी वजह से ठीक भी हो सकती है लेकिन रजी बीच में आकर विश्वा को रोक देती है और विद्या रजी से कहती है रजी की इसमें कोई गलती नहीं है। जहां वो हर बार दो परिवार के बीच फंस जाती ह इसमें उसकी क्या गलती है ? सभी बाहर वाले देखते रहते है ये क्या चल रहा है ? वही महादेव को मोगरा कहती है घर में क्या – क्या हो रहा है ? क्योंकि, अब विद्या की वजह से कही परिवार में बंटवारा ना हो जाए। महादेव यश और विश्वा को जाने के लिए कहता है।
धीरज और रजी की नजदीकियां
जिसके बाद वो सभी औरतों से भी कहता है कि, यहां काम करना सही नहीं होगा क्योंकि दुश्मन कभी नहीं करने देंगे। लेकिन सभी लोग विद्या का साथ देते है और विद्या के साथ खड़े होते है। वही अब नर्मदा और रजी मोगरा का मजाक बनाते है क्योंकि, मोगरा की चाल कामयाब नहीं हो पाई। वही अब मोगरा टिफिन लेकर मिल पहुंच जाती है। जहां महादेव कागज़ी काम केतन को देता है करने के लिए। ऐसे में सभी की नजरों से बचकर मोगरा टिफिन ढीला कर देती है और केतन वहां से टिफिन को उठाता है और सारी सब्जियां गिर जाती है। धीरज रजी के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जिसके बाद अब रजी और धीरज दोनों ही चीजों को लेकर बहस हो जाती है और धीरज कहता है विद्या मां के सामने उसने जानबूझ कर कहा जिसे विद्या रजी को समझे। महादेव ये अब देखता है और केतन पर चिल्लाता है जहां, अब केतन को कुछ लोगों का काम ओर दिया जाता है। वही अब रजी और धीरज दोनों के बीच लगता है चैलेंज।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी धीरज के ड्रीम गर्ल की तस्वीर बनाती है जिसके बाद अब रजी से धीरज कहता है क्या सच में रजी को कही धीरज से प्यार तो नहीं हो गया है ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

