28.3 C
Mumbai
Tuesday, July 28, 2026

अनुपमा 10th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा को हुई राही की चिंता, प्रेम ने तोड़ा राही से रिश्ता ?

अनुपमा 10th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा चीजों को लेकर परेशान होती है। वही दूसरी तरफ अब प्रेम कोठारी परिवार में अनुपमा को लेकर भला बुरा कहता है।

प्रेम का गुस्सा

जिसके बाद अब अनुपमा को लेकर राही प्रेम को समझाती है अनुपमा की बूम को फेक देना ये कला का अपमान है। वही अनुपमा अपने रसोई का काम करती है लेकिन कई सारे समान ना होने के कारण वो वापस आती है। जहां बाऊजी उस पूछते है कि वो ठीक तो है ना ? प्रेम से उस क्या बात हुई है ? अनुपमा बताती है अब उसे राही की चिंता हो रही है क्योंकि उसकी तरह ही राही भी ये सब में पिस कर रह गई है। प्रेम गुस्से में राही को भला बुरा कहता है क्योंकि, राही की चीजें अनुपमा की तारीफ करती है। जिसके बाद अब घर के बाहर प्रेम राही को लेकर जाता है और कहता है उसका नाम आज से राही अनुपमा जोशी है क्योंकि, प्रेम से उसका रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया है। ऐसे में वसुंधरा परम पर चिल्लाती है और कहती है उसे राही से दूर रहने के लिए नहीं तो उसका हाथ उठ जाएगा। राही अपने कमरे में चली जाती है लेकिन किसी को कुछ कहती नहीं है। परी राही को कमरे में आराम करने के लिए कहती है लेकिन, राही बात नहीं सुनती है।

राही ने छोड़ा घर

प्रेरणा की फली रसोई रहती है। जहां प्रेरणा सारा खाना बनाती है और उसे देखकर अनुपमा को उसको चिंता होती है क्योंकि, उसे बार – बार ऐसा लगता है कि कही ना कही चीजों में फंस गई है प्रेरणा लेकिन ऐसा नहीं होती है। वही अब बा नए डिनर सेट को देखती है। जिसके बाद वो प्रेरणा को डांट लगाती है लेकिन, इस बार अनुपमा प्रेरणा की तरफ से कहती है और बस को समझ कर लेने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ अब अनुपमा और बाउजी दोनों के बहस को शांत करवाते है। जहां अब दोनों ही बा के पुराने दिनों को याद करता है किस तरह से बा खाना देखकर सब कुछ भूल जाती है। ऐसे में सभी लोग खाना खाने बैठ जाते है। इस बीच ही परी घर में आती है राही को ढूंढते हुए लेकिन राही घर में होती नहीं है और परी सब कुछ उन्हें बताती है किस तरह से प्रेम ने उसके साथ क्या कुछ किया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, राही को प्रेम घर से निकाल देता है। जिसके बाद राही को मंदिर में अनुपमा कहती है चलने के लिए लेकिन, अनुपमा को राही कहती है औरत का अपना घर नहीं होता है। ऐसे में अब अनुपमा अपने कंपटीशन के बारे में सोचती है और अपना घर लेना चाहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here