28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 3rd जुलाई 2026: महादेव और विद्या का अनोखा रिश्ता, धीरज ने मांगी माफी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 3rd जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज से होती है। जहां धीरज रजी से माफी मांगता है और कहता है उसने रजी को गलत समझा है इसलिए उसकी माफी तो मांगनी चाहिए। धीरज माफी के साथ ही रजी पर विश्वास भी जताता है कि वो हमेशा रजी का साथ देगा।

महादेव की चोट

ऐसे में रजी एक शर्त रखती है कि, मां – पापा को मिलाने की जिम्मेदारी उसकी है इसलिए अब उसे ही संभालना होगा। धीरज इस मिशन में नर्मदा और रजी का साथ देता है। वही दूसरी तरफ अब आशीष को सत्तू चलने के लिए बाहर कहता है जहां वो दोनों मौज कर सकते है। लेकिन आशीष मना कर देता है और कहता है कि उसका मन नहीं है ऐस में मोगरा भूत सुंदर से तैयार होती है और उसे आशीष के साथ बाहर जाना होता है लेकिन आशीष मना कर देता है और तभी महादेव केतन सभी लोग आते है। जहां सभी लोग कहते है कि, महादेव को चोट लगा हुआ है। सभी लोग महादेव को अंदर लेकर आते है और विद्या कहती है कब से उसे चिंता हो रही थी और कोई फोन भी नहीं उठा रहा था। धीरज और सभी लोग मोगरा को कमरे में बुलाते है। जहां, मोगरा के सामने शर्त रखा जाता है उसने सब कुछ खराब किया है इसे अच्छा है मोगरा ही ठीक करें अब।

मोगरा का सच

विद्या महादेव को चोट दिखाने के लिए कहती है और कहती है लेकिन महादेव मना कर देता है लेकिन विद्या के जिद्द के आगे महादेव की एक भी नहीं चलती है और कहती है कि वो जल्द कैची लेकर आती है। ऐसे में अब कैंची से विद्या महादेव के पैंट को फाड़ देती है और उसक चोट को देखकर हल्दी का लेप लगा लेती है। विद्या के जिद्द के आगे किसी की नहीं चलती है और ऐसे में अब विद्या महादेव के लिए हल्दी का दूध बनाकर लेकर आती है। जहां, महादेव को वो भी पीना नहीं होता है लेकिन वो पिता है सिर्फ और सिर्फ विद्या की जिद्द के कारण। महादेव विद्या को अब आराम करने के लिए कहती है। जहां अब मोगरा इस बीच ही अपना सच बताने की कोशिश करती है और कहती है कि, उनका रिश्ता रजी की वजह से नहीं मोगरा की वजह से खराब हुआ है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा विद्या की चाभी महादेव को दे देती है और कहती है ये जिम्मेदारी वो नहीं संभाल सकती है। ऐसे में महादेव उस पर कोई जोर नहीं देता है और कहता है कि उसका मन नहीं है तो वो नहीं करेगी। लेकिन विद्या करना चाहती है तो, वो कर सकती है। विद्या इस बीच ही अपनी बात रखती है और कहती है कि, देव माफी मांगेगा तभी वो अपनी जिम्मेदारी लेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here