28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 29th जून 2026: मोगरा का सच आया सभी के सामने, टूट गया आशीष का विश्वास

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 29th जून 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब आशीष के सामने आया गया है शादी का सच।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा से होती है। जहां, मोगरा अब अपने पापा के पास जाती है और पुलिस स्टेशन में सबूत मांगती है कि उन्हें ऐसा क्या कर दिया है।

मोगरा की सच्चाई

नर्मदा से रजी कहती है कि वो सभी को बताएगी तो सभी लोग कहने वाले है बतमीज़ है किसी भी चीज की समझ नहीं है इसलिए नर्मदा ही बताएगी वही अच्छा रहने वाला है। आशीष और धीरज को दोनों को नर्मदा उसके साथ चलने के लिए कहती है। जिसके बाद धीरज और आशीष पुलिस स्टेशन आते है और मोगरा पुलिस से सबूत मांगती है। जहां नर्मदा कहती है कि सबुत पुलिस के पास ही है बस देरी है दिखाने की। ऐसे में अब पुलिस राजू के चोरी की वीडियो दिखाती है और मोगरा एक बार फिर से रजी पर इल्जाम लगाती है कि किस तरह से रजी ने धोखा दिया है लेकिन इस बार रजी के सामने धीरज आ जाता है और धीरज कहता है इस बार ये सब नाटक नहीं चलने वाला है। मोगरा और सभी लोग बाहर आते है और मोगरा से सभी सवाल करते है क्यों किया है उसने ऐसा ? नर्मदा धीरे – धीरे सारा सच बताती है कि किस तरह से मोगरा ने ये सब प्लान किया था और रजी को फंसाया गया है। मोगरा की मां इस बीच ही कई सारी बातें कहती है और उसमें कहती है अलमारी से चाभी भी मिली ये बात कैसे उन्हें पता है ? धीरज के सवाल पर सभी चुप हो जाते है और कोई कुछ कहता नहीं है।

यश की खोली पोल

रजी और नर्मदा दोनों ही मोगरा को धमकी देती है कि सारा सच वो बताए तो बेहतर है और नहीं बताया जाएगा तो, सही नहीं होने वाला है। मोगरा की मां रजी का सच बताती है कि शायद का सच रजी ने उसकी वजह से बताया था क्योंकि उनसे दवाई मिला दी थी। मोगरा शादी का सच बताती है क्योंकि, वो अमीर परिवार से नहीं थी लेकिन आशीष को पसंद करने लग गई थी। सारा सच आते ही बाहर धीरज पर रजी का गुस्सा फूटता है क्योंकि, रजी कहती है नर्मदा को छोड़कर और किसी ने उसका साथ नहीं दिया ? धीरज तक ने विश्वास नहीं किया उसका। ऐसे में अब धीरज मोगरा की मां से शादी का सच पूछता है उसे बताया किसने था ? लाजवंती यश का नाम लेती है और धीरज ये सब सुनकर हैरान हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी और नर्मदा सच अब विद्या के सामने लाने की बात करते है। जहां मोगरा को घर लाया जाता है और नर्मदा विद्या और रजी तीनों ही सामने आते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here