29.8 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026

अनुपमा 27th जून 2026 रिटेन अपडेट : अंश की हुई गिफ्तारी, गौतम की अगली चाल

अनुपमा 27th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अंश हो चुका है परेशान गौतम की हरकतों से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अंश से होती है। जहां सभी लोग एकसाथ डांस करते है और पार्टी में काफी ज्यादा खुश होते है। जिसके बाद अंश थोड़ी देर के लिए बाहर आता है और अचानक से पानी पीते वक्त उसे धक्का लगता है अंजान शक्श का।

गौतम की चाल

दोनों एक – दूसरे को सॉरी कहते है और वहां से चले जाते है। लेकिन बाहर आते ही अंश देखता है वही शक्श एक लड़की को परेशान कर रहा होता है कि, किस तरह से वो लड़की को धमकी दे रहा है कि वो यहां सिर्फ अमीर लड़के के लिए आई हुई है। ऐसी में अंश वो लड़की को बचाने की कोशिश करता है और कहता है कि, ऐसा उसे नहीं करना चाहिए लेकिन शक्श अंश की बात नहीं सुनता है और वो उसे रोकने की कोशिश भी नहीं करता है। शक्श लड़की को धक्का मार कर वहां से चले जाता है। इस दौरान ही लड़की और अंश के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जिसका वीडियो गौतम बना लेता है। ये सब देखने के बाद अंश वहां से चले जाता है। लेकिन अनुपमा का मन घबरा रहा होता है कि किस तरह से वो चीज को ठीक करेगी ? अनुपमा मंदिर में दिया जलाने की कोशिश करती है लेकिन दिया जलता नहीं है। जिसके बाद दिग्विजय अनुपमा की मदद करता है। घर में मेंहदी फंक्शन की शुरूआत होती है और किंजल अनुपमा से कहती है वो अनुपमा जैसी सास बनेगी। ऐसे में सभी अपनी – अपनी जिम्मेदारी की बात करते है और बा कहती है घर में सास वही बनेगी। क्योंकि घर में रहती है किंजल, बा और माही। जिसकी ये बात सुनकर माही वहां से चली आती है और माही को लेकर किंजल कहती है कि, अकेले जीवन बहुत कठिन है। वही दूसरी तरफ अब अनुपमा माही की जिदंगी का भी बड़ा फैसला लेना चाहती है।

अंश की धमकी

घर में मेहमान आते है और अंश और प्रेरणा की मेंहदी शुरू होती है। अनुपमा को प्रेरणा पहले मेंहदी लगाने के लिए कहती है क्योंकि शगुन वही शुरू करेंगी। इस बीच ही श्रृति और अनुपमा में बहस हो जाती है अनुज को लेकर। अनुपमा बताती है आज भी उसके दिल में अनुज की क्या जगह है ? दूसरी तरफ अब प्रेम अपनी चाल के लिए तैयार होता है। जहां वो देखता है श्रुति से उसे बात करनी है और इस बातचीत में प्रेम कहता है अब उसे कोई चोरी नहीं करनी है इसलिए अब उसे समझना होगा। श्रुति अपने दाव प्रेम को चलने से मना नहीं करवाती है। जिसके बाद प्रेम भी श्रृति की मदद करता है। वही अब घर में कुछ बाहर वाले आते है हाथ में मेंहदी लगाने के लिए क्योंकि उन्हें कही बाहर कही जाना होता है। लेकिन, बा उन्हें चले जाने के लिए कहती है। जिसके बाद अनुपमा वेलकम करती है और सब कुछ ठीक करने के लिए कहती है। घर में तभी गौतम भी आता है जिसे देखकर सब हैरान हो जाते है और इस हैरानी के बाद वसुंधरा उसे जान के लिए कहती है लेकिन, गौतम कहता है उसे नहीं जाना है। क्योंकि, उसे भी शामिल होना है। अंश और अनुपमा गौतम को जाने के लिए कहते है लेकिन गौतम जाने को तैयार नहीं होता है और वसुंधरा भी तभी कहती है गौतम जायेंगे तो वो भी चली जाएगी। अंश उन्हें भी जाने के लिए कहता है लेकिन तब तक अनुपमा सभी को शांत रहने के लिए कहती है और गौतम को मेंहदी का हिस्सा बने के लिए कहती है। इस बीच ही घर में पुलिस आ जाती है जो, अंश के बारे में पूछती है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेंहदी की रस्म में हंगामा होता है। जहां पुलिस को गौतम बुलाता है और उसे बताता है कि, अंश ने एक लड़की के साथ बत्तमीजी की है। अंश को पुलिस गिरफ्तार करती है। जिसके बाद गौतम का ये प्लान कामयाब हो जाता है। अनुपमा को समझ नहीं आता है वो अपने बेटे को कैसे बचाए ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here