29.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026

सहर होने को है 26th जून 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का अनोखा रिश्ता, अमाल का झूठ

सहर होने को है 26th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान अपने इंटरव्यू के लिए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर को माहीद समझाने की कोशिश करता है कि, उसे समझना होगा कि किस तरह से चीजें हो रही है और क्या वो पढ़ाई छोड़कर रहेगी तो उसकी अम्मी खुश रहेगी ?

माहीद का इंटरव्यू

माहीद ये सवाल उसके मन से पूछने के लिये कहता है। जिसके बाद सहर तैयार हो जाती है इंटरव्यू देने के लिए। वही दूसरी तरफ अब अमाल सहर को लेकर लगातार झूठ बोलने की कोशिश करती है और रिसेप्शनिस्ट से कहती है कि, सहर की तबियत बहुत खराब है इसलिए वो नहीं आ सकती है। इसे अच्छा है कि वो इंटरव्यू कल का करे। लेकिन ऐसा होता नहीं है और सहर को ही इंटरव्यू के लिए कहा जाता है आने के लिए। सहर अम्मी के साथ बिताए पलों को याद करती है और इस पल वो तैयार होती है इंटरव्यू देने के लिए जिसके बाद अब सहर के साथ माहीद भी जाता है और सहर उसे गाड़ी तेज करने के लिए कहती है। लेकिन माहीद कहता है उसे लग रहा है लेट हो रहा है इसलिए उसे चीजें नहीं करनी है। बल्कि सभी चीजें समय पर हो रही है। वही बीच रास्ते में लस्सी को लेकर दो लोगों में बहस हो जाती है और वो लस्सी अचानक से माहीद के गाड़ी पर गिरती है। लेकिन सही समय पर लस्सी को माहीद वाइपर से हटा देता है।

हुस्ना की चाल

वही अब हुस्ना फरीद को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है कि किस तरह से लोग खून के प्यासे है ये जानने के लिए किसने ये सब किया हुआ है ? ऐसे में अब हैदर भी बात को समझता है। वही अब अमाल ताहिर को डॉक्टर फरीद बने के लिए कहती है क्योंकि यही सब से कुछ हो सकता है। फरीद का नाटक ताहिर करता है और जैसे ही प्रिंसिपल बाहर आते है वैसे भी सभी कहते है डॉक्टर फरीद की वजह से एक को रोका गया है। लेकिन ताहिर का सच सामने आ जाता है कि, वो फरीद नहीं है। लेकिन तब तक सहर आ जाती है और माहीद उसके इंटरव्यू के लिए कहता है। वही दूसरी तरफ अब हुस्ना से एक शख़्स पैसे लेने आता है और उसे कमरे में लेकर हुस्ना चली जाती है। क्योंकि, हुस्ना ने कौसर को मारने के लिए कहा था जिसके पैसे कुछ बचे हुए है। वही अब सहर के घर में वही औरत आती है जिसके पति को सहर ने सबक सिखाया था। सहर अमाल को छिपा देती है और उसे वहां से चले जाने के लिए कहती है। लेकिन सहर को वो कुछ बात करने के लिए रोकती है। वही अब माहीद अपने घर आता है और घर के नौकर से पूछता है क्या कोई मिलने आया था ? माहीद के नौकर कहते है आए थे हुस्ना के कमरे में है। कमर में हुस्ना और उस शक्स में बहस हो रही होती है और माहीद तभी आकर हुस्ना से पूछता है ये कौन है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को उसका रूम मालिक घर खाली करने के लिए कहता है। जहां, सहर अपने मालिक से मिलने जाने की बात करती है और ये रूम मालिक कोई और नहीं बल्कि माहीद होता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here