28 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026

अनुपमा 25th जून 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा और दिग्विजय का अनोखा डांस, राही हुई परेशान

अनुपमा 25th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा गौतम को घर से चले जाने के लिए कहती है क्योंकि इसका अंजाम सही नहीं रहने वाला है।

प्रेम का फैसला

वही दूसरी तरफ अब अनुपमा से गौतम इस बात का बदला जरूर लेगा यह कहकर वहां से चला जाता है। ऐसे में अब अनुपमा को सभी लोग कहते है वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा इसलिए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही दूसरी तरफ अब माही प्लान करती है कि किसी भी तरह अब पार्टी का प्लान करते है क्योंकि अब शादी में कुछ ही दिन रह गए हुए है। वही राही को प्रेम की चिंता होती है कि दूसरों को हराने के चक्कर में प्रेम अपने आपको ही भूलता जा रहा है। ऑडर की बात राही को सही भी नहीं लगती है। जिसके बाद अब राही चीजों को समझती है लेकिन श्रुति उसे ब्लैकमेल करती है और कहती है ये सभी चीजें सही नहीं है। प्रेम को अपन लिए स्ट्रेटेजी बनानी होगी जिसकी वजह से वो ये सब कर रहा है। वही दूसरी तरफ अब किस तरह से अनुपमा के खिलाफ राही कुछ करना चाहती है इसकी प्लानिंग श्रुति राही को करने के लिए कहती है। वही अब श्रुति भी राही को ब्लैकमेल करती है कि किस तरह से सभी लोग एक – दूसरे की मदद करते है और राही और प्रेम के बीच ही उसकी जिदंगी घूमती है। उसे कभी भी छोड़कर नहीं जाना चाहिए। राही विश्वास दिलाती है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। वही अब राही और प्रेम को इनवाइट करने का सभी लोग सोचते है और दिग्विजय भी उसका सतह देता है और कहता है कहने में क्या ही है ? अगर वो समझ सकता है तो करना चाहिए।

घर में हुआ अपशगुन

सभी बच्चे जाते है प्रेम के कैफे में जहां वो बैचलर पार्टी के लिए कहते है और प्रेम राही के लिए कहता है उसे जाना है तो वो जा सकती है। जिसके बाद अब प्रेम को प्रेरणा कहती ह चलने के लिए और दोनों ही तैयार हो जाते है कि उसे चलना ठीक है। ऐसे में अब अनुपमा और बच्चे अभी तैयार होकर नीचे आते है और दिग्विजय को बताते है वो सभी लोग आ रहे है जिसे सुनकर दिग्विजय को अच्छा लगता है। राही प्रेम से डायरी के बारे में पूछती है और अचानक से वो डर जाता है। राही कहती है सामने जो रखी है उसके बारे में पूछ रही हूँ। प्रेम कहता है कुछ खास नहीं है इसमें। घर में बिजली खराब होने लग जाती है और एक के बाद एक सभी बच्चे आते है। जहां बा को पता चलता है कि, सभी बैचलर करने जा रहे है। ऐसे में बा के भी मन होता है लेकिन, उम्र की वजह से बा नहीं जाती है। पाखी बंकू का मजाक बनाती है जिसके बाद ईशानी बंकू का सपोर्ट करती है और उसे जैकेट पहनाती है। ऐसे में अब सभी लोग जाने के लिए तैयार हो जाते है और बा गौतम को वहां आने से मना करती है क्योंकि सब खराब कर देगा। जिसके लिए अब अनुपमा कहती है पुलिस पहुंच गई होगी उसके घर। कोठारी परिवार में पुलिस जाती है जो, गौतम को लेकर कहती है उन्होंने धमकी दी हुई है। अगर चीजें खराब होगी तो, गौतम के लिए सही नहीं होगा। प्रेम पूछता है कंप्लेन किसने करवाई है ? पुलिस अनुपमा का नाम लेती है। जिसे सुनकर उसके होश उड़ जाते है। इस बीच ही अंश के हाथ से गलती से मेंहदी गिर जाती है और बा उसे अपशगुन बताती है और घर में एक बार फिर से टेंशन का माहौल बन जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, किंजल दिग्विजय को गाना गाने के लिए कहती है। जहां पूरा परिवार झूमता है लेकिन, तभी ही बैचलर पार्टी में गौतम अपने आदमियों के साथ नई प्लानिंग करता है। जहां अंश लड़की की मदद करना चाहता है और जानबूझ कर अंजान लड़की उसके करीब आने की कोशिश करती है। गौतम इस वीडियो को लेकर अब अंश की शादी तुड़वाने की कोशिश करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here