27.2 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026

सहर होने को है 24th जून 2026 रिटेन अपडेट: क्या होगा सहर का कॉलेज में एडमिशन ? टूट गया माहीद का विश्वास

सहर होने को है 24th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है अपनी अम्मी को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर से माहीद उसके नाराज़ होने की वजह पूछता है। क्योंकि, सहर आज भी माहीद से सही से बात नहीं कर रही है।

माहीद की परेशानी

वही दूसरी तरफ अब सहर वहां से चली जाती है माहीद की बातों का जवाब दिए बिना। ऐसे में परवेज को अब पुलिस वहां से लेकर जाती है और सफिया और वो दोनों ही कौसर और सहर के बारे में बुरा भला कहते है कि किस तरह से दादा जान की जान ले ली है उसने। ऐसे में अब सहर की चिंता और भी ज्यादा बढ़ती जा रही होती है। लेकिन तभी वहां एक शख़्स रहता है जो परवेज की बातों का साथ देता है और कहता है कौसर ही जानलेवा थी। जिसने मुफ्ती साहब को मारा है। ऐसे में अब माहीद वहां पुलिस को परवेज को लेकर जाने के लिए कहता है क्योंकि कौसर और सहर की गुत्थी अब माहीद खुद ही देख लेगा। ऐसे में अब माहीद घर के सीसीटीवी फुटेज को देखता है। जिसके बाद हुस्ना अपनी चाल को कामयाब समझती है। सहर उस शख्स का पीछा करती है जो जंगलों me उस दिन उसकी अम्मी के पीछे था। शख्स को अपनी जाल में फंसाने के लिए सहर एक ठेले के नीचे आती है। जहां, वो खरबूज बचाने का नाटक करती है लेकिन असल में उस दुकान से जाकर कुछ समान को चुरा लेती है।

सहर की चाल

माहीद सहर को हर जगह ढूंढ रहा होता है लेकिन उसे मिलती नहीं है। ऐसे में अब सहर के कॉलेज से फोन आता है जो अमाल उठाती है और उसे पता चलता है कि सहर के एडमिशन की लास्ट डेट है। जहां, अब सहर को लेकर माहीद चिंता में आता है और हर जगह उसे देखता है। सहर दुकानदार को गुमराह करने के लिए चैन देती है और वहां से बदले में मॉडल लेकर चली जाती है। कपड़े बदलकर सहर उसी शख्स से बातचीत करती है जिसने उसकी अम्मी की जान लेने की कोशिश की थी। दादा जान के लिए फरीद घर आते है। जहां उनकी मुलाकात हैदर से होती है। फरीद और हैदर के बीच जिम्मेदारी को लेकर बातें होती है। जहां, अब फरीद भी समझ नहीं पाते है कि आखिरकार ये माहीद के कौन है ? ऐसे में सहर को ढूंढते हुए माहीद दुकान पर आता है और मॉडल को लेकर कहता है कहां गया है उसका मॉडल ? माहीद को समझ आ जाता है कि, सहर जरूर कुछ ना कुछ कर रही है। सहर शख्स से बात करने की कोशिश करती है और उसे मदद मांगती है कि, क्या कुछ मदद वो कर सकती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को माहीद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कहता है लेकिन सहर जिद्द करती है वो तभी एडमिशन लेगी जब उसकी अम्मी उसे मिलेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here