30.2 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd जून 2026: धीरज और रजी की नई बहस, आशीष का फूटा गुस्सा

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd जून 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी और नर्मदा मांग रहे होते है मोगरा से माफी।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा से होती है। जहां मोगरा कुछ पैसे लेकर अपनी मां के पास जाती है और ये चीज नर्मदा और रजी देख लेते है।

मोगरा का ड्रामा

रजी और नर्मदा दोनों ही अब पीछा करते है मोगरा कि किसी भी तरह वो सच सभी के सामने लेकर आयेंगे। ऐसे में अब नर्मदा भी धीरज को फोन करती है और कहती है उसे कि जल्द से जल्द वो चौक पर आ जाए। जहां मोगरा और उसकी मां होती है। मोगरा अपनी मां को।पैसे देने की कोशिश करती है लेकिन तब तक वहां पर धीरज, नर्मदा और रजी आ जाते है और आशीष भी मोगरा पर इल्जाम लगते दिखे रहा होता है। धीरज ये सब की वजह पूछता है और नर्मदा रजी कहते है कि, जल्द से जल्द काम शुरू होगा और ये काम को जल्द से जल्द खत्म भी किया जाएगा क्योंकि जिसकी जो भी मनमानी चलनी थी वो चल चुकी है। ऐसे में मोगरा के थैली की तलाशी धीरज लेते है और उसमें से एक भी पैसे नहीं मिलते है।

 केतन की नाराजगी

नर्मदा और रजी का ये इल्ज़ाम भी गलत हो जाता है और अब रजी और नर्मदा पर उसे तरह – तरह से इल्जाम लगते है। धीरज रजी को माफी मांगने के लिए कहता है लेकिन रजी मना कर देती है लेकिन नर्मदा सभी के सामने माफी मांगती है। रजी चैलेंज करती है मोगरा की करामाती वो जल्द से जल्द से सभी के सामने लेकर आएगी। वही दूसरी तरफ लाजवंती सभी के सामने बेचारी बने की कोशिश करती है ये कहकर कि शादी के लिए पैसे लिए थे लेकिन कितनी बार उसे सुनाया गया है। अब क्या कर सकती है वो ? आशीष अपनी मां को कहता है उसे ये सब कृण की जरूरत नहीं है लेकिन, अब चीजें खराब हो चुकी है। घर आते ही नर्मदा रजी से भी माफी मांगती है क्योंकि उसकी वजह से सब हुआ है लेकिन रजी ऐस करने से मना करती है और कहती है ये सब सही तरीका नहीं है। वही अब नर्मदा और केतन में बहस हो जाती है क्योंकि आशीष ने केतन को सच नहीं बताया हुआ होता है और नर्मदा कहती है कि, आशीष और मोगरा की बातों पर उसे भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे में अब नर्मदा रजी को लेकर वहां से चली जाती है और उसे कहती है कि मोगरा के कमरे में जाना है। जहां मोगरा उसे माफी मांगती है और कहती है कि, ये जंग यही खत्म करना होगा क्योंकि ऐसे ही चलता रहा तो सही नहीं होने वाला है। रजी नर्मदा की बातों पर विश्वास नहीं करती है लेकिन, उसे समझ नहीं आता है कि आखिरकार नर्मदा क्या कर रही है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा अपने आपको सरेंडर करती है मोगरा के सामने। जहां अब रजी परेशान हो जाती है कि, आखिरकार ये चल क्या रहा है ? रजी भगवान से इसका जवाब मांगती है और कहती है चीजों को उसे समझाना होगा। ऐसे में भी धीरज भी रजी की तपस्या को देखती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here