30.2 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026

सहर होने को है 22nd जून 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का टूटा विश्वास, नवाब ने मानी हुस्ना की बात

सहर होने को है 22nd जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर माहीद को लेकर हो चुकी है नाराज।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर और अमाल को लगता है दरवाजे पर कोई साया हुआ है लेखी। सहर देखती है कोई और नहीं बल्कि माहीद है जिसके बाद माहीद सहर को रात भर आराम करने के लिए कहता है क्योंकि वो दरवाजे पर ही खड़ा है।

हुस्ना की चाल

सहर इस बीच भी विश्वास की बात करती है और कहती है कुछ नहीं होने वाला है अपनी अम्मी की जिम्मेदारी दी थी उसने क्या हुआ ? अभी तक उसकी अम्मी का पता नहीं चला है। ऐसे में अब सहर हो चुकी है परेशान लेकिन हुस्ना इस बीच भी माहीद को लेकर चाल चल रही होती है और नवाब से कहती है दादा जान एक नेक दिल के इंसान थे लेकिन सहर और कौसर की वजह से क्या कुछ उन्हें देखना पड़ा है। अपनी जान तक वो गवां चुके हुए है। वही दूसरी तरफ अब सहर अपनी अम्मी को लेकर इमोशनल हो चुकी है क्योंकि, सहर को बार – बार उसकी अम्मी के साथ बिताए कुछ पल याद आ रहे होते है। सहर को समझ नहीं आता है वो अपनी अम्मी को कहां ढूंढे ? माहीद बाहर आता है और उसे लगता है फिर कोई आया हुआ है लेकिन सहर को देखकर उसे शांत होने के लिए कहता है लेकिन, सहर कहती है माहीद ने उसका विश्वास तोड़ दिया है। दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है।

माहीद का फैसला

नवाब को अब हुस्ना अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करता है और कहती है किसी ना किसी को ये सभी चीजें देखनी होगी नहीं तो, सहर में अपनी ही मनमानी चलने लग जाएगी। सहर की देखभाल करने के बाद माहीद अगली सुबह दफ्तर जाता है। जहां माहीद को लेकर सभी लोग तरह – तरह की बातें करते है और वही हैदर को काम करता देख माहीद उसे शुक्रिया कहता है क्योंकि उसने काम संभाल लिया है। जिसके बाद अब नवाब माहीद को वहां से जाने के लिए कहते है क्योंकि, माहीद ने गलत लोगों का साथ दिया है। माहीद कहता है सभी लोगों को ये बात अच्छी तरह से पता है कि, उसने कभी भी गलत लोगों का साथ नहीं दिया है। जिसके बाद अब सहर को लेकर भी तरह – तरह की बातें होती है और नवाब माहीद से कहते है कि, जब वो सबुत पेश करेंगे तभी वो दफ्तर आए। नहीं तो अंजाम उसका सही नहीं होने वाला है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, हुस्ना सहर और कौसर के लिए भला बुरा कहती है जहां माहीद ये सब कहने के लिए मना करता है और वही सहर फैसला करती है उसकी अम्मी के पीछे जंगल में जो कोई भी भाग रहा था आज उसका वही हाल होगा। जैसा उसकी अम्मी के साथ हुआ है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here