अनुपमा 18th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा देख रही है अपने घर का सपना।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा घर के बाहर बैठी हुई होती है और उसी घर के सपने देखने लग जाती है। जहां घर के मालिक वहां आते है और अनुपमा को एक बार घर देखने के लिए कहते है क्योंकि घर काफी ज्यादा बड़ा है।
अंश और प्रेरणा की नजदीकियां
ऐसे में अब अनुपमा घर के सपने देखने लग जाती है और घर के सपने के साथ – साथ वो घर को सजा देती है। लेकिन इस बीच ही मालिक कहते है प्राइस कम होने वाले है उन्होंने कुछ सोचना चाहिए। जिसके बाद अब अनुपमा कहती है कि वो जरूर कुछ ना कुछ करेगी लेकिन तब तक दूसरे जोशी आ जाते है। जहां मालिक कहता है कि, जोशी सरनेम की वजह से गलत फहमी हो गई है। वही अब राही प्रेम को प्रेरणा की शादी के लिए कहती है और उस शादी में शामिल होने के लिए कहती है। जिसके बाद अब प्रेम कहता है प्रेरणा ने उसे धोखा दिया है उसे बिना बताए ही सारा काम किया है इसलिए अब उसे प्रेरणा की शादी में शामिल नहीं होना है।
अनुपमा का सपना
बंकू को अब पाखी और तोशु दोनों कैफे में परेशान करते ह। जिसके बाद बंकू उन्हें यहां बैठने के लिए मना करता है। ऐसे में पाखी और तोशु दोनों ही बंकू को परेशान करते है। जिसके बाद बंकू के हाथ से पाखी के ड्रेस पर मसाला गिर जाता है। जहां अब बंकू से बदला लेने के लिए पाखी उसके पैर पर चोट पहुंचाती है और वही काम अब दिग्विजय पाखी और तोशु को समझाता है। दोनों को वार्निंग देता है 1 साल तक उसे कुछ भी परेशान नहीं करने के लिए। दोनों अब वहां से चले जाते है। जिसके बाद अब अनुपमा वहां आती है और दिग्विजय कहता है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि, उन्होंने समझा दिया है। वही दूसरी तरफ श्रुति प्रेरणा को ताने मारती है कि किस तरह से उसने धोखा दिया है प्रेम और राही को। जिसके बाद प्रेरणा भी करारा जवाब देती है और कहती है श्रुति कुछ भी करे उसे कोई भी असर भी पड़ने वाला है। अनुपमा के सपने को लेकर दिग्विजय उसकी बात को समझता है और उसे अपना घर लेने की बात करता है। अनुपमा अनुज संग कुछ बातों को दिग्विजय के साथ शेयर करती है। ऐसे में अब अनुपमा वो घर की किचेन देता है। जहां से अब अनुपमा अपना सपना पूरा करने का सोचती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा अंश और प्रेरणा की शादी के लिए कोठारी हाउस जाती है इन्विटेशन देने के लिए लेकिन, प्रेम उसे लेने से मना करता है और कहता है वो सिर्फ तब आएगा जब दिग्विजय उसे माफी मांगेगा। अनुपमा ये करने से मना करती है और कहती है वो माफी नहीं मांगेगे। ऐसे में अब अनुपमा के घर में शादी की तैयारियां शुरू होती है लेकिन, दिग्विजय कोठारी हाउस जाता है। जहां प्रेम उसके आने की वजह पूछता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

