31.3 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

सहर होने को है 5th जून  2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद की नई मुसीबत

सहर होने को है 5th जून  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान अपने कामों की वजह से।

 प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। इस दौरान ही सहर अब कहती है कि माहीद को अपनी जिदंगी का फैसला लेना होगा।

कौसर का डर

माहीद सहर को उसकी जिदंगी से चले जाने के लिए कहता है क्योंकि, अगर सहर उसके साथ रही तो कुछ भी सपना वो पूरा नहीं कर पाएगी। सहर को लेकर कौसर परेशान रहती है जिसकी वजह से उसका बीपी बढ़ गया हुआ होता है और फरीद कौसर को सलाह देता है कि उसे कुछ अच्छी लगने वाली चीजें करनी चाहिए। जिसे सब कुछ उसे अच्छा लगे। वही दूसरी तरफ अब सहर और माहीद अपने नई जंग की शुरुआत में लग जाते है। जहां घर में ताहीर और माहीद नए नौजवान लोगों को बुलाते है जो नई सोच को आगे लेकर जाए। वही दूसरी तरफ दादा जान बार – बार अपनी बेइज्जती को याद करते है कि किस तरह से सहर ने उन्हें भला बुरा कहा था और इसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो जाती है। वही फरीद कौसर से उसकी पसंद की चीजें बताने कहता है लेकिन कौसर को इस चीज का कोई आइडिया नहीं होता है। जहां वो कहती है सहर को गाने का शौक है। इसलिए वो उसके साथ रहना पसंद करती है। कौसर के लिए फरीद कपड़े लेकर आता है और उसे वाद मांगता है कुछ चीजें कौसर अब उसके हिसाब से करेगी। कौसर अपन पसंद का कपड़ा पहनती है।

दादा की बिगड़ी तबीयत

दादा जान की तबियत खराब होने लग जाती है और हुस्ना को दादा जान की आवाज आती है जिसकी वजह से वो कमरे में आती है लेकिन दादा जान की मदद नहीं का पाती है क्योंकि उसे पढ़ना लिखना नहीं आता है। ताहीर को माहीद उसकी मदद के लिए कहता है लेकिन ईशा की बात माहीद को याद दिलाता है कि, उसे हॉस्पिटल में छोड़कर वो आया है। क्योंकि उसकी अम्मी है वहां माहीद कहता है वो जल्द ही कुछ इसका भी सोचेगा। सहर को दादा जान के कमरे से आवाज आती है और वो माहीद को बुलाती है। जिसके बाद सहर माहीद को बताती है क्या करना है जिसकी वजह से दादा जान की तबियत ठीक हो जाती है। सहर पर दादा जान गुस्सा करते है लेकिन माहीद दादा जान को शांत रहने के लिया कहता है क्योंकि सहर का और माहीद का कोई रिश्ता नहीं है। दादा जान को सहर के लिए फैसला लेना होगा। लेकिन दादा जान बिना कुछ कहे ही वहां से चले जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को लेकर दादा जान कहते है कि, कौसर को लेकर उन से गलती हुई है। लेकिन माहीद नजरिए की बात करता है और कहता है कि, सहर को उनको बहु नहीं कहना चाहिए क्योंकि, वो अब बहु नहीं है। दादा जान और ताहिर को गवाह बनाकर माहीद सहर को दूसरा तलाक देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here