31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th जून 2026 : महादेव और धीरज हुए इमोशनल, रजी ने बताया सच

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th जून 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी को लेकर लाजवंती और मोगरा ने चली है नई चाल।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां, रजी और सभी लोग गेम खेल रहे होते है कि परिवार किस तरह से उन्हें सपोर्ट करता है।

धीरज की चाल

इस दौरान ही अब महादेव परिवार के बारे में काफी कुछ कहता है जिसके बाद अब विद्या अपने परिवार के बारे में कहती है। परिवार के एक कर सभी का नंबर आता है और हर कोई अपने लिए क्या कुछ खास हुआ उस बात की बात करता है। ऐसे में अब धीरज अपने परिवार की बात करता है जो कहते है कि, किसी भी तरह की तकलीफ आज तक ऐसी नहीं है जिसे धीरज ने परिवार वालों को नहीं दी है। धीरज एक – एककर सभी की बातें करता है और कहता है कि, किस तरह से उसने हर्ट किया है लोगों को लेकिन फिर भी सभी का साथ उसे मिला हुआ है।

मोगरा की चाल

धीरज अपने भाईयों से माफी मांगता है और आशीष की तारीफ करता है कि किस तरह से आशीष को बहुत परेशान किया है उसने लेकिन बड़ा भाई बाप की तरह होता है और उसने हमेशा माफ किया है। धीरज की बात सुनकर सभी लोग इमोशनल हो जाते है और महादेव धीरज से गले मिलता है। जिसके आबाद अब महादेव कहता है कि, अब घर की बहुओं की बारी है। जहां, नर्मदा अपने परिवार की बात करता है और लाजवंती मोगरा से कहती है रजी को वो इतनी आसानी से नहीं जाने देगी। इसलिए उसे काम कुछ करना होगा। जिसके बाद अब महादेव परिवार के साथ फोटो लेने के लिए कहता है और महादेव सभी को हंसने वाली फोटो लेने के लिए कहता है। जिसके बाद अब लाजवंती शरबत देती है और रजी के शरबत में नशे की दवाई होती है। ऐसे में अब रजी की बारी आती है और वो कहती है आज वो उस सच की बात करेगी। जिसे रजी ने दिनों तक छिपाया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, शरबत में नशे की दवाई मिलाकर रजी को मोगरा देती है पीने के लिए। जिसके बाद अब रजी को लाजवंती कहती है कि, उसे शादी का सच बताने के लिए। पूरे परिवार के सामने रजी अपने शादी का सच बताती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here