31 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 1st जून 2026 रिटेन अपडेट : प्रेम और अंश में हुई बहस, टूट गया प्रेम का विश्वास

अनुपमा 1st जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा अपने ऑडर के लिए हो जाती है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा पाने खाने के स्वाद और सभी चीजों को लेकर ऑडर के लिए तैयार होती है और उनको अनुपमा का खाना भी बहुत ही ज्यादा स्वाद वाला लगता है।

अनुपमा का ऑडर

जिसके बाद अनुपमा को ये ऑडर मिलता है और कल तक के डिलीवरी के लिए कहा जाता है। ऐसे में अब तोशु को राही पिज़्ज़ा दी हुई होती है और उसे बड़े ही मजे से तोशु खाता है जिसके बाद बा ये सब देखती है और तोशु से सवाल करती है। ऐसे में अब तोशु ये सब चीज उसे भी खाने के लिए कहता है बा का ध्यान बार – बार जाता है पिज्जा पर वो खा लेती है। जिसके बाद बाउजी और जया वहां आकर दोनों की चोरी को पकड़ते है और पूछते है क्या हुआ है ? क्या चल रहा है ? बा कुछ कहती नहीं है और वहां से चली जाती है। वही कैफे में अब ईशानी के साथ कुछ लोग बत्तमीजी करते है जहां ईशानी को बंकू देखता है और उसे वहां से जाने के लिए कहता है लेकिन कुछ लोग सुनते नहीं है जिसके बाद अब बंकू की हाथापाई हो जाती है कुछ लोगों के साथ और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा जाता है। बंकू को ईशानी शांत हो जाने के लिए कहती है जहां अब ईशानी बंकू को कहती है वो शाम से आज पढ़ाई शुरू करेंगे।

प्रेम और अंश की बहस

दूसरी तरफ राही प्रेम को समझाती है कि काम अच्छा मिला हुआ है उन लोगों को। लेकिन अच्छा कुछ और उन्हें अपने लिए भी करना होगा क्योंकि, इस काम से चलने वाला नहीं है। श्रुति भी कुछ ना कुछ करने के लिए कहती है क्योंकि पैसे बहुत ही ज्यादा जा चुके है। अनुपमा और दिग्विजय ऑडर लेकर आते है और कैफे में सब उनका वेलकम करते है। जिसके लिए अब अनुपमा पूछती है उन्हें कैसे पता था ? सभी कहते है उन्हें पहले से ही पता चल गया था। एकसाथ मिलकर अभी लोग डांस करते है और प्रेम राही को समझ नहीं आता वो वापस क्यों खुश है ? श्रुति सोशल मीडिया से पता करती है जहां पता चलता है कि उन्हें ऑडर मिला है वो भी प्रेरणा की वजह से जो काम प्रेम ने उसे कहने के लिए कहा था। लेकिन आज वो काम वो अनुपमा के लिए कर रही है। प्रेरणा को अंश एक बहुत सुंदर सा कान का देता है। जिसके बाद दोनों अपनी दोस्ती को लेकर बातें करते है। तभी प्रेम वहां आता है और प्रेरणा को भला बुरा कहता है क्योंकि, प्रेरणा ने उसके दोस्त से काम चुराया है। प्रेरणा कहती ह आज उसका फोन आया था और जो कंपनी काम देगी उसके साथ ही वो काम करेगी। अनुपमा और सभी को प्रेम चोर कहता है। जहां अंश और प्रेम की हाथापाई हो जाती है। जिसके बाद अब दोनों की लड़ाई को सभी शांत तो करवाते है लेकिन कई लोगों को चोट लग जाती है। अनुपमा प्रेम और अंश दोनों को चिल्लाती है लेकिन प्रेम को श्रुति वहां से लेकर जाती है प्रेम जाते – जाते अनुपमा को कहता है वो सभी को बर्बाद कर देगा। सभी लोगों को और चीजों को भी। जिसे सुनकर अनुमान को काफी बुरा लगता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और दिग्विजय का जादू चलता है। जिसके बाद उन्हें नया ऑडर मिलता है। ऐसे में सभी लोग जमकर डांस करते है। वही दूसरी तरफ अब प्रेम वो ऑडर ले लेता है। जहां प्रेम और अनुपमा में बहस हो जाती है और प्रेम अनुपमा को कहता है बहुत कुछ उसने बर्बाद किया है। ऐसे में वो हर चीज करेगा जिसे अनुपमा बर्बाद हो जाए।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here