35 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 28th मई 2026 : मोगरा की जान आई खतरे में ? लाजवंती का फूटा गुस्सा

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 28th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब लाजवंती को लेकर हो रहा है रजी को शक।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा तरबूज खाने की कोशिश करती है और तब तक आशीष निंद से उठ जाता है मोगरा से वो पूछता है सब कुछ ठीक है ? मोगरा कहती है नींद की वजह से सब कुछ खराब हो गया है।

धीरज और आशीष का प्लान

आशीष मोगरा को तरबूज खाने के लिए कहता है। जिसके बाद देर रात में आशीष सभी को उठाता है क्योंकि, मोगरा हो चुकी है बेहोश। आशीष के कमरे में आकर मोगरा की हालत सभी लोग देखते है और उसे हॉस्पिटल ले जाने की बात करते है। जिसके बाद अब हॉस्पिटल में सभी लोग तरह – तरह की बाते करते है। नर्मदा रजी से कहती है कि, वो घर में तरबूज है ही नहीं। इसलिए उसे समझना होगा कि कोई ना कोई कुछ ना कुछ तो है जरूर। लाजवंती हॉस्पिटल में आती है और अपनी बेटी के लिए परेशान हो जाती है। जिसके बाद वो विद्या और महादेव दोनों पर ही गुस्सा करती रहती है। लेकिन नर्मदा उसे शांत होने के लिए कहती है। जिसके बाद नर्मदा और लाजवंती में बहस हो जाती है। लाजवंती को लेकर डॉक्टर कहते है कि, अब उनकी बेटी ख़तरे से बाहर है।

मोगरा का झूठ

धीरज रजी से कहता है किस तरह के लोग है ? अभी भी रजी ने शक करना नहीं छोड़ा है ? वही दूसरी तरफ अब मोगरा से मिलने सभी लोग अंदर जाते है। जहां मोगरा कहती है कि, आशीष ने उसे बहुत प्यार से दिया था इसलिए वो मना नहीं कर पाई। जिसके बाद अब मोगरा को घर वापस लाया जाता है और उसे आराम करने की सलाह दी जाती है। मोगरा से आशीष बात छिपाने के लिए माफी मांगता है लेकिन, मोगरा कहती है उसमें उसकी गलती नहीं है। आशीष धीरज से कहता है कि, उसे 10 लाख वाली बात छिपानी होगी। क्योंकि, मोगरा इस बात की चिंता कर रही है और वो भी चाहता है कि कुछ हो इसलिए अब ये बात वो खुद देख लेगा। धीरज और आशीष की बात रजी सुन लेती है और दोनों के बीच बहस हो जाती है कि, धीरज को ये सच उसके घरवालों को बताना है। ऐसे में अब विद्या वहां आकर दोनों के लड़ाई को शांत करवाती है लेकिन, धीरज से विद्या पूछती है क्या वो कुछ छिपा रहा है ? धीरज कहता है नहीं ऐस कुछ भी नहीं है। रजी नर्मदा को सारी चीजें बताती है और उसे कहती है भाइयों के बीच बहस और लड़ाई दोनों हो रही है इसलिए उसे अब जल्द से जल्द कुछ करना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा को रजी धमकी देती है किस तरह से मोगरा अपनी चाल चल रही है हर बार। ऐसे में अब मोगरा रजी को कहती है इस घर में वो अब कोई नहीं बल्कि सिर्फ उसका पति और वो रह जाएगा। जिसके बाद रजी भी कहती है सच्चाई के रास्ते में कोई नहीं आयेगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here