34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 27th मई 2026 : रजी की नई कोशिश, मोगरा हुई बेहोश

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 27th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी को हो रहा है धीरज और आशीष पर शक।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और आशीष से होती है। जहां धीरज और आशीष दोनों ही श्रवण को घर में अंदर आने से रोकते है लेकिन तब तक महादेव वहां आता है और श्रवण से बात करता है।

धीरज और आशीष का प्लान

श्रवण महादेव से शादी को लेकर बात करता है धीरज और आशीष के बहाने ही श्रवण को वहां से जाने के लिए कहता है। लेकिन महादेव को लगता है धीरज उसे कुछ छिपा रहा है। ऐसे में अब धीरज उसे कहता है कि, हार टूट गया है इसलिए आशीष दादा ने उन्हें बुलाया है। महादेव वहां से चले जाता है और धीरज आशीष को वार्निंग मिलती है कि, उन्हें जल्द से जल्द पैसे वापस करने के लिए कहा जाता है। महादेव को विद्या सोच में देखती है और वजह पूछती है जिसके बाद महादेव कहता है कि, धीरज पर उसे शक हो रहा है कि, कुछ ना कुछ गलत कर रहा है धीरज विद्या उसे कहती है ये सब उसका शक है लेकिन महादेव विद्या को कहता है पक्का कुछ ना कुछ चल रहा है। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

मोगरा का ड्रामा

वही नर्मदा उनके कमरे में आती है और इस दौरान ही विद्या और महादेव को बहुत अजीब लगता है। जिसके बाद अब रजी नर्मदा से कहती है कुछ ना कुछ जरूर हुआ है कि, आशीष और धीरज के चेहरे बने हुए है। नर्मदा रजी से पूछने के लिए कहती है। धीरज अपने कमरे में आता है। जिसके बाद रजी उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती है और उसे सच सच बताने के लिए कहती है। उसे दोस्ती करने के लिए कहती है जहां वो सारी बात उसे बता सकता है। लेकिन धीरज रजी का ये प्लान समझ जाता है और उसे रजी अपने करीब लाने की कोशिश करती है लेकिन, कोई कुछ कहता नहीं है। आशीष को धीरज कहता है जल्द से जल्द उसे कुछ करना होगा। वही रात में मोगरा अपने घर पर सारी बातें बताती है और लाजवंती उसे आधी रात में मिलने के लिए कहती है। लाजवंती आधी रात में तरबूज लेकर आती है जिसे मोगरा खाए और बीमार हो जाए। लाजवंती कहती है मोगरा को तरबूज खाने से दिक्कत होती है। जिसकी वजह से वो बीमार हो जाती है। घर के अंदर मोगरा तरबूज लेकर आती है और रजी ये सभी चीजें देख लेती है। उस समझ नहीं आता है आधी रात में मोगरा तरबूज क्यों लेकर आ रही है ? अचानक रात में आशीष घरवालों को जगाता है और कहता है कि मोगरा बेहोश हो गई है। मोगरा की हालत को देखकर सभी परेशान हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज और आशीष के बीच 10 लाख के रूपये को लेकर बहस हो जाती है। जहां आशीष कहता है मोगरा ने तरबूज जानबूझ कर खाए थे क्योंकि, वो पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रही थी। धीरज ये बात मोगरा के ससुराल वालों को बताने की बात करता है और रजी ये बात सुन लेती है। लेकिन आशीष और धीरज के बीच इस बात को लेकर बहस हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here