32 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 26th मई 2026 : धीरज और आशीष की बढ़ी मुश्किलें, मोगरा की नई चाल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 26th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब मोगरा आशीष को लेकर चल रही है नई चाल।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां मोगरा रजी को भला बुरा कहती है और नर्मदा उसे समझाती है कि घर की बड़ी वो इसलिए उसे तमीज़ से बात करनी चाहिए।

रजी का गुस्सा

खाने को लेकर सभी को भूख लगी हुई होती है। लेकिन तब तक रजी धीरज के पास आती है और उसे कमरे में लेकर जाती है। रजी मोगरा को लेकर भला बुरा धीरज से कहती है कि किस तरह से वो बार – बार रजी को नीचा दिखा रही है। धीरज रजी से कहता है वो अभी नई है घर में आशीष के सतह जो भी हुआ है वो सब का भी गुस्सा होगा इसलिए कही ना कही वो नाराज होगी। धीरज की बातें रजी को समझ आ जाती है और रजी कहती है क्या सच में उसे ये घर छोड़कर चले जाना चाहिए ? क्योंकि अब उसका भी हक नहीं ह ना इस घर में ? बाहर तक जाते ही रजी को अपने वादे याद आते रहते है। जिसके बाद धीरज उसे रोकता है और समझाने की बात करता है और कहता है उसे कि, बात समझनी होगी उसे वो बात को गलत तरह से ले रही है। ऐसे में अब रजी भी धीरज की बात को समझती है।

मोगरा का ड्रामा

घर में खाने के लिए विद्या सभी को बुलाती है और महादेव आता है और देखता है कुछ है ही नहीं यहां। महादेव कहता है उसका पहला दिन था कुछ मदद कर देना चाहिए था। लेकिन, मोगरा तब तक वहां आती है और कहती है खाना यहां नहीं है अंदर है। मोगरा अंदर बहुत खूबसूरत तरह से सजाई होती है चीजों को जिसे देखकर सभी उसकी तारीफ करते है। वही आशीष को बार – बार अब शॉप से फोन आता है कि, पैसे उसे चाहिए। जिसके बाद आशीष फोन नहीं उठाता है और घर के सारे कपल के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है सभी अपने साथी को एकसाथ खिलाते है। जिसके बाद अब आशीष और मोगरा के सुहागरात की बात होती है और कमरे में जाते ही मोगरा को आशीष पैसे वाली बात बताता है। जहां, मोगरा ये बात किसी को भी बताने से मना करती है और कहती है कि, उसे ये बात छिपाकर रखनी होगी। वही अगली सुबह धीरज और आशीष इस चीज को लेखा परेशान रहते है और धीरज कहता है आशीष को ये बात संभालनी होगी। तब तक श्रवण घर में आता है और महादेव से उसकी मुलाकात हो जाती है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज और आशीष दोनों ही श्रवण को अंदर आने से रोकते है क्योंकि, पैसे की बात अगर घर में आ गई तो सही नहीं होने वाला है। जिसके बाद तब तक महादेव वहां आ जाता है और श्रवण से मिलता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here