31 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 22nd मई 2026 रिटेन अपडेट : क्या होगी अब अनुपमा और प्रेम के बीच फूड को लेकर नई जंग

अनुपमा 22nd मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब प्रेम और अंश के बीच हो गई है मारपीट।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा पार्किंग को लेकर फैसला करती है जो उनका है वो उनका ही रहने वाला है और अनुपमा पार्किंग देने की बात कर लेती है। लेकिन अनुपमा को अंश कहता है ये बार – बार कुछ और कहेंगे और हम करते रहेंगे ?

श्रुति की चाल

अनुपमा अंश को शांत रहने के लिए कहती है और अंदर जाने के लिए कहती है। श्रुति प्रेम को लेकर अंदर चली जाती है। जहां बच्चे एक बार फिर से श्रृति को लेकर बात करते है बच्चों की तरह वो लड़ती है। पैसे है लेकिन दिमाग नहीं है। वही प्रेम कैफे को लेकर आइडिया चलाने की बात करता है और श्रुति प्रेम को नए तरह से आइडिया देती है। जिसके लिए कहा जाता है प्रेरणा को ये सब चीजें नहीं पता होनी चाहिए। इस बात को प्रेम नहीं मानता है लेकिन प्रेरणा आकर कहती है कि, प्रेरणा एक एम्पलाई है इसलिए उसे ये सब नहीं जानना चाहिए। श्रृति उसे कहती है अनुपमा को सारी बातें सिर्फ ओर सिर्फ प्रेरणा ही बताती है। प्रेरणा कहती है ना उसे ये सब में कोई दिलचस्पी है और ना ही अनुपमा को इसलिए मतलब नहीं है और उन्हें शांत इसलिए ही रहना चाहिए। जिसके बाद अनुपमा अपने बच्चों को भी शांत रहने के लिए कहती है। कैफे को लेखा दिग्विजय नए आइडिया देता है और अनुपमा उसे करने के लिए तैयार हो जाती है।

प्रेम और अंश का फूटा गुस्सा

क्योंकि कैफे को चलाने के लिए अनुपमा की ये चीज बहुत अच्छे से चलने वाली है। वही दूसरी तरफ प्रेम के यहां कस्टमर आते है और स्कूटर को लेकर कंप्लेन करते है। जिसके बाद प्रेम बाहर आता है और अंश को हटाने के लिए कहता है दोनों के बीच बहस हो जाती है और मारपीट शुरू हो जाती है। ऐसे में अब दिग्विजय दोनों के झगड़े को शांत करवाता है और उसे कहता है पार्किंग प्लॉट उसका भी है इसलिए दोनों की हिस्सेदारी में करना होगा और इसलिए दोनों ही अपने कस्टमर को इसे जुड़े फायदे भी देंगे। जिसकी वजह से काम हो जाएगा। सभी को ये आइडिया पसंद आता है और इस बात के जरिए ही बात खत्म हो जाती है लेकिन श्रुति और अनुपमा की बहस चालू रहती है क्योंकि, श्रृति हर बार किसी ना किसी चीज को लेकर अनुपमा को नीचा दिखाती है। वही दूसरी तरफ अब प्रेम अपने कैफे के लिए कुछ प्लान करता है और अनुपमा राजस्थानी अंदाज में सभी का स्वागत करती है और कस्टमर को उनके घर की याद दिलाती है। एक के बाद एक कस्टमर की लाइन लग जाती है लेकिन प्रेम का पूरा कैफे खाली होता है। तोशु प्रेम और राही को फूड फेस्टिवल के बारे में बताता है और उसे तैयारी करने के लिए कहता है। वही अनुपमा बहुत खुश होती है उसने नए अंदाज से सब कुछ शुरू किया है। राजस्थानी के बाद अनुपमा और पूरी टीम पंजाबी अंदाज में कस्टमर पर अपना जादू करते है। जिसे सभी बहुत खुश होते है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और दिग्विजय फूड कंपटीशन को लेकर बात करते है। जिसके बाद अब राही और प्रेम भी वहां हिस्सा लेने आते है। ऐसे में अब अनुपमा और प्रेम का होता आमना – सामना।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here