31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

सहर होने को है 21st मई  2026 रिटेन अपडेट: वसीम और माहीद की हुई झड़प ? माहीद हुआ बेहोश

सहर होने को है 21st मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद के सामने आ गई है वसीम की सच्चाई।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां माहीद घर में जाने की बात करता है क्योंकि घर में पुलिस भी आ गई हुई थी। लेकिन सहर माहीद के साथ खेलने की शुरुआत करती है। जहां, वो नकली बंदूक के साथ माहीद को डराती है।

फरीद ने दिया तलाक ?

माहीद सहर से डरता नहीं बल्कि उसे एक ऐसे ही जाल में फंसा देता है जिसके बाद सहर को माहीद जाल में से निकालने की कोशिश करता है और उसे अपने बचपन की कहानी बताता है कि, किस तरह ताहिर और उसकी मुलाकात हुई थी ? इसमें माहीद का एक और दोस्त बना था फरहान नाम का। बिल्कुल सहर की तरह मस्ती खोर इंसान था। सहर माहीद को उसे दोस्ती करने के लिए कहती है। जहां वो कहती है माहीद अपनी जिदंगी में अकेला नहीं रहेगा लेकिन माहीद मना कर देता है और कहता है सहर दोनों से भी ज्यादा परेशान करती है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों अब निगरानी करना शुरू कर देते है। फरीद सुल्ताना को तलाक के पेपर देता है और उसे अब अपनी जिदंगी से जाने के लिए कहता है। वही सुल्ताना इस बात से मना करती है लेकिन फरीद कहता है अब उसे करना होगा क्योंकि उसकी वजह से अमाल भी काफी परेशान है। तभी कौसर का फोन फरीद को आता है और उसे मिलने के लिए कौसर कहती है 15 मिनट के अंदर। कौसर फरीद की बात सुनती नहीं है लेकिन जल्द से जल्द उसे आने के लिए कहती है।

माहीद की जान आई खतरे में ?

घर में पुलिस को देखकर हुस्ना वसीम के पास आती है और कहती है गजाला का सच उसने रिकॉर्डर में रखा था और वो फाउंटेन के पास है। घर में पुलिस को देखकर दादा जान DSP से बात करवाने की धमकी देते है। जहां दादा जान के कहने पर पुलिस वहां से चली जाती है। वसीम पुलिस को देखकर वहां। से जाने के लिए उन्हें कहता है सहर के फुटेज में ये सब चीजें नजर आती है और सहर माहीद को बताती है। वसीम रिकॉर्डर को लेकर उस जगह से ले लेता है लेकिन बाहर निकल नहीं पाता है। क्योंकि माहीद ने दरवाजा बंद कर दिया होता है। सहर माहीद को जाते – जाते नकली बंदूक देती है डराने के लिए जिसे उसे काम आए और वसीम से माहीद रिकॉर्डर मांगता है लेकिन वसीम देने से मना कर देता है और चाकू से हमला करता है दोनों के बीच झड़प हो जाती है। जहां सहर का दिया हुआ बंदूक से माहीद वसीम को डराने की कोशिश करता है और उसका प्लान कामयाब होता है लेकिन वसीम रिकॉर्डर पानी में फेंकने की कोशिश करता है तब तक माहीद पकड़ लेती है लेकिन, माहीद को तभी सिर पर चोट लग जाती है और वो बेहोश हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर वसीम से छिपने की कोशिश करती है। लेकिन माहीद उसे कोई ऐसी जगह छिपने के लिए कहता है जिसे वो वसीम के नजर में ना आए। जिसके बाद अब वसीम सहर को देखता है और उसे किडनैप कर लेकर जाता है। वसीम माहीद का पीछा करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here