महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 20th मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी हो चुकी है अपने भाई को लेकर परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज से होता है। जहां धीरज सभी को कहता है आशीष कही गया नहीं है बल्कि उसे किडनैप किया गया है।
धीरज की प्लानिंग
महादेव और सभी परिवार को धीरज पर भरोसा हो जाता है। जिसके बाद धीरज और रजी पता करने के लिए जाते है। जहां, धीरज फुटेज देखने कोशिश करता है बॉक्स में रजी को लगता है आशीष है क्योंकि, कुछ और भी सबूत नहीं मिले हुए है। वही दूसरी तरफ रजी और धीरज दोनों ही बाहर जाते है सबूत देखने के लिए और कैसे कुछ किया जा सकता है। रजी के पास आइडिया आता है कि, जहां सभी ने ये सब देखा है उसे ही कहा जाए कि, वो विश्वा तक लेकर जाए ? रजी वहां काम करने वाली लड़की को फोन करने के कहती है। जहां वो कहती है ब्रेसलेट गिरा हुआ है उसका वो कहां मिलेगी ? उस पता चलता है लड़की पास के ही बाजार में है जहां, मिलने के लिए रजी पहुंचती है। ऐसे में धीरज और रजी पीना प्लान बनाते है और विश्वा का पता बताने के लिए कहने वाले है।
विश्वा की चाल
वही अब शादी से मेहमान लौट रहे होते है और तरह – तरह की बात करते है कि किस तरह से आशीष ने भी भाग कर शादी कर ली है। वही रजी की मुलाकात एक लड़की से होती है और वो पता बताने के चक्कर में एक सुनसान जगह पर धीरज और रजी को बंद कर देती है। जिसके बाद वो विश्वा का विडियो दिखाती है और कहती है विश्वा इतनी आसानी से उसे जाने नहीं देगा। रजी और धीरज को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? महादेव शादी में सभी को रुकने के लिए कहता है लेकिन कोई कुछ सुनता नहीं है। वही मोगरा की मां अब रिश्ता तोड़ने की बात करती है। जहां, महादेव को लेकर नर्मदा का गुस्सा फूट जाता है। महादेव की जगह नर्मदा कहती है क्या यहां सब मजाक चल रहा है ? कब से दोनों ही आशीष को ढूंढने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में अब धीरज रजी पर गुस्सा करता है कि, उसके परिवार की वजह से सब कुछ खराब हो गया है। धीरज को रजी आइडिया बताती है कि, दरवाजे में जगह बनानी होगी। जिसे दरवाजा खुल सके। धीरज वैसा ही करता है और रजी को गोद में उठाकर रजी दरवाजा खोल देती है। महादेव नर्मदा को शांत होने के लिए कहता है। वही रजी का फोन लगते हुए नर्मदा उस बात करती है लेकिन वो कहती है अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जिसके बाद दोनों ही परिवार वाले परेशान हो जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज यश को किडनैप कर लेता है। जहां उसमें और विश्वा में डील होती है कि, दोनों एक – दूसरे को छोड़ दे। आशीष अपने भाई के पास आ जाता है लेकिन, विश्वा अपने गुंडों से धीरज को कुछ देर बाद पिटवा देता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

