सहर होने को है 19th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है माहीद और कौसर से परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां वसीम और फातिमा दोनों ही लकड़ी के समान को बाहर फेंक देते है। जिसके बाद माहीद और सहर को वो आवाज सुनाई देती है।
नाजिमा की परेशानी
सहर और माहीद बाहर आते है। जहां, माहीद को बिल्ली नजर आती है और सहर उसके साथ खेलना शुरू कर देती है। माहीद कहता है बिल्ली की भाषा सिर्फ उसे ही समझ आती है माहीद के बस की चीज नहीं है ये सब। बिल्ली की आवाज तुरंत निकल जाती है जिसके बाद माहीद को भी हैरानी होती है। वही अगली सुबह माहीद कौसर से मिलने के लिए उसके कमरे में आता है जहां सहर को लगने लगता है वो उसे मिलने ही क्यों आएगा ? कौसर से माहीद मिलता है। जहां कौसर माहीद से माफी मांगती है और बताती है उसने नाजिमा और माहीद की बातें सुन ली थी जिसकी वजह से अब माहीद से वो माफी मांग रही है। कौसर को माफी मांगने के लिए माहीद मना करता है और कौसर अपने पर जो भी बातें बीती हुई रहती है वो बताती है। जिसकी वजह से आज तक वो सभी लोगों को गलत समझ रही होती है।
सहर का शक
माहीद की परवरिश की तारीफ कौसर करती है और वो इमोशनल हो जाता है। कौसर काम के लिए बाहर निकलती है। जिसके बाद सहर खाने के लिए आती है और दादा जान सहर की तारीफ करते है। लेकिन नाजिमा खाना लेने से मना कर देती है और सहर को डांट लगाती है। सहर उसे बीच में आने से मना करती है और कहती है उसे बातों को समझना होगा खातिरदारी करनी है। जहां हुस्ना भी कहती है घर में अम्मी भी आई है उसकी। दादा जान कहते है माहीद ने सही किया है। परवेज जिस तरह की हरकत करता है। माहीद ने सजा देकर अच्छा काम किया है। वही कौसर का पीछा करते हुए माहीद और सहर बुआ के कारखाने तक आ जाते है। जहां कौसर यहां आने की वजह पूछती है और सहर माहीद पर इल्जाम डाल देती है। माहीद कहता है उसे चिंता होती कौसर कि इसलिए वो आ गया है। कौसर आगे जाती है और कहती है अब उसे घर चले जाना चाहिए। माहीद से सहर अम्मी की बातों का परमिशन मांगने के लिए कहती है। जहां इस दौरान ही सहर माहीद पर गुस्सा करती है और कहती है उसे कुछ नहीं होने वाला है। फरीद के पास अमाल आती है और उसे उसकी मन पसंद चीज बताने के लिए कहती है लेकिन अमाल के लिए फरीद सब झूठ कहता है और अमाल को ये बात पसंद नहीं आती है और वो बता देती है। जिसके बाद अमाल कहती है उसे अभी अकेले रहना है इसलिए वो अपने पापा से दूर जा रही है। सहर कौसर के पास आती है और उसे सारी बात बताती है कि परमिशन चाहिए लेकिन माहीद कह नहीं पा रहा है। जिसके बाद सहर लेकर कौसर को बाहर जाती है और कौसर परमिशन देती है और कहती है माहीद को झूठ कहना भी नहीं आता है। ऐसे में दोनों को अपना ख्याल रखने के लिए कहा जाता है। काम के वक्त माहीद से नाजिमा अंगूठी की बात करती है और माहीद कहता है अभी के लिए उसे अम्मी के केस पर ध्यान देना है। सहर पर नाजिमा ए बात का गुस्सा निकालती है और इस चीज के लिए माहीद सहर को कहती है लेकिन माहीद कहता है कि उसके लिए उम्र का फासला ही काफी है। इसलिए उसे दूर ही रहना चाहिए। नीचे पुलिस आई हुई होती है। जहां माहीद अपनी अम्मी के केस का पेपर लेता नहीं है और सहर वो केस के पेपर को देखती है। जहां पुलिस का कहना होता है शरीर पर कई सारे जगह निशान थे। सहर को ये बात समझ नहीं आती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर माहीद को बंदूक के निशाने पर रखती है और कहती है उसने निकाह भी सिर्फ और सिर्फ बदला लेने के लिए किया है। सलीम की मौत का बदला सहर लेगी। माहीद पूछता है ये कौन है ? जहां सहर कहती है ये उसका बड़ा भाई है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

