31 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 16th मई 2026 रिटेन अपडेट : राही और अनुपमा की हुई बहस, प्रेम की जान आई खतरे में

अनुपमा 16th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है प्रेम को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और राही से होता है। जहां, राही एक बार फिर अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करती है और कहती है कि, अनुपमा और राही दोनों का कैफे यही शुरू होगा।

अनुपमा हुई परेशान

अनुपमा एक दूसरे से दोनों को सीखने के लिए कहती है। जिसके बाद सभी लोग अपने – अपने घर लौट आते है। लेकिन प्रेरणा को ये बात पसंद नहीं आती है और वो कहती है झगड़ा अब वार में कैसे बदल गया है ? श्रुति कहती है जो उसने किया सब सही किया है इसलिए उसे दिक्कत है तो वो वहां से जा सकती है। गौतम ये सब देखकर मजे ले रहा होता है। वही ख्याति भी श्रुति से कहती है कि, वो जो भी कर रही है गलत कर रही है। क्योंकि, प्रेम अनुपमा को गुरु मानता है और राही अनुपमा की बेटी है। दोनों की रिश्तों की अपनी गरिमा है इसलिए उसे ये सब नहीं करना चाहिए लेकिन श्रुति ख्याति की बात को भी सुनती नहीं है और कहती है कि, किसी भी तरह से उसे ये सब करना है क्योंकि प्रेम और राही का नुकसान बहुत हो गया है। घर के सारे बच्चे एकसाथ आ जाते हैं। जहां, अंश राही को समझाते है लेकिन, राही बात समझने को तैयार नहीं होती है उसे हर बार सिर्फ और सिर्फ प्रेम के बार में सोचना होता है। जहां वो सारे बच्चों को गलत समझती है और श्रुति को लेकर कहती है श्रुति ने हर जगह उसका साथ दिया है और आगे भी देगी। जिसके बाद अब राही की जिदंगी को लेकर सभी को चिंता होती है।

राही का गुस्सा

राही को लेकर अनुपमा को चिंता होती है और वो अकेले में भी राही के बारे में सोच रही होती है। अनुपमा से दिग्विजय बात करने आता है और कहता है उसे कहता है कि, बात उसे समझनी होगी क्योंकि, अनुपमा और राही का रिश्ता अनोखा रिश्ता है और बच्चे ऐसी गलतियां करते रहते है। जिसके बाद अब अनुपमा अपना काम रोकने का नहीं सोचती है और कहती है अनुज की यादों से वो खुश होती है। वही कैफे अब उसे हिम्मत देगा। घर के बच्चे सभी लोग तारीफ करते है कि किस तरह से उनके कैफे का पहला दिन अच्छा से चला है। वही दूसरी तरफ, अब बच्चे लोग से दिग्विजय मदद मांगता है कि, सेल्स और एडवरटाइजिंग का काम उसे करना होगा। क्योंकि ये सब से कैफे को नई पहचान मिलेगी। बाउजी इस बीच वहां आते है सभी को घर ले जाने के लिए और अनुपमा सभी को जाने से मना करती है क्योंकि बात कल की हुई थी। लेकिन बाउजी अनुपमा को समझाते है और कहते है कि, बात उसे समझना होगा और आज से ही उसे घर आना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, प्रेम के कैफे में प्रेम बिजली का काम करता है। जहां अनुपमा को बार – बार तार जलने की स्मेल आती है। लेकिन, प्रेम को समझ नहीं आता है। सभी लोग वट सावित्री की पूजा करते है और अचानक से राही का धागा टूट जाता है। जिसके बाद अनुपमा प्रेम की जान खतरे में देखती है और उसे तार के पास देखने के लिए कहती है लेकिन, आवाज की वजह से प्रेम को कुछ सुनाई नहीं देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here