31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 14th मई 2026 रिटेन अपडेट : वसुंधरा का फूटा गौतम पर गुस्सा, अनुपमा की नई शुरुआत

अनुपमा 14th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान राही और प्रेम की वजह से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत राही और प्रेम से होती है। जहां राही अपनी मां को लेकर कहती है शायद वो पहले नाराज नहीं थी। आज अगर अनुपमा उसकी बात मान लेती तो, अच्छा हो जाता कुछ। अनुपमा और दिग्विजय इमोशनल हो जाते है बाउजी की हालत को देखकर लेकिन सही समय पर दिग्विजय संभाल लेता है ये चीज की शांति अनुपमा को रहती है।

गौतम की चाल

प्रेम राही को समझाने की कोशिश करता है लेकिन राही बात को समझती नहीं है। इतने देर में वसुंधरा और गौतम की बहस होती है। जहां गौतम के चेहरे का डर ही वसुंधरा को बता देता है कि, अनुपमा के साथ जो भी हादसा हुआ है गौतम ने किया है। गौतम कहता है उसने ये सब जानबुझ कर नहीं किया है। क्यूंकि, उसे नहीं पता था ये सब बाउजी के साथ हो जाएगा। वसुंधरा कहती है अच्छा हुआ कि वो इस पाप का भागीदार नहीं बनी। गौतम को लेकर अब वसुंधरा कहती है उसे अब समझना होगा कि, गौतम वही सांप है जो उसे भी कभी भी डस सकता है। जिसके बाद दिग्विजय का सभी लोग शाह हाउस में धन्यवाद करते है और बाउजी कहते है आज वो जिंदा है सिर्फ दिग्विजय की वजह से है। उम्र को लेकर वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि, अब जिदंगी में वो कभी भी किसी को भी देख नहीं सकते है। लेकिन दिग्विजय ने उन्हें हिम्मत दी है। वही बाउजी अपना फैसला सुनाते है कि, अब से दिग्विजय और अनुपमा के साथी इसी परिवार में रहने वाले है। अनुपमा इस बात के लिए तैयार हो जाती है लेकिन दिग्विजय मना करता है। पाखी और तोशु बंकू और सभी के लिए ना करते है लेकिन, बाउजी के फैसले के आग कोई कुछ कहता नहीं है। बा भी इस बात पर हां कर देती है।

अनुपमा का सपना

कोठारी परिवार में जश्न मनाया जाता है मदर्स डे का । जहां श्रृति राही के विश से इमोशनल हो जाती है। लेकिन वो कहती है आज के लिए उसका दिन खास है और खास ये है कि वो सरप्राइस देने वाली है प्रेम, राही और वसुंधरा को। श्रृति कैफे चलने की बात करती है और तब तक वहां प्रेरणा आ जाती है। जैसी श्रुति पूरे परिवार के साथ आने के लिए कहती है लेकिन प्रेम और राही प्रेरणा के लिए कहते है कि, उसने शुरुआत से ही बहुत मदद की है प्रेरणा का हक। जिसके बाद प्रेरणा भी सभी के साथ आती है। बीच रास्ते में श्रुति सभी को आंख पर पट्टी बांधने के लिए कहती है। जिसके बाद ख्याति और अनिल भी खुश होते है कि, सब कुछ ठीक होगा। अनुपमा अपने कैफे की शुरुआत करती है। जहां दिग्विजय उसे अनुज की यादें और कृष जी की मूर्ति देता है। ये देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है और उसे अनुज की याद आने लग जाती है। ऐसे में अब अनुपमा कैफे की ओपनिंग के लिए जाती है। जहां कैफे पर पर्दा देखकर अनुपमा को समझ नहीं आता है ये किसने किया है ? बा अनुपमा की खुशी में शामिल होती है और उसे एक साथ अच्छे से रहने की सलाह देती है। ऐसे में दिग्विजय कहता है नींव के बिना कोई चीज शुरू नहीं हो सकती है। जिसके बाद सभी लोग देखते है सावी के साथ – साथ अनु की रसोई की शुरुआत हो चुकी है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, राही और प्रेम अपना कैफे शुरू करते है। जहां अनुपमा की नजर उन पर जाती है और इस बीच ही अनुपमा दोनों को देखती है। राही और प्रेम का एक बार फिर होता है अनुपमा से सामना।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here