महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 14th मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव हो चुका यश की हरकतों से परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां उसका परिवार कहता है वो मोगरा को नहीं जानते है। ऐसे में अब मोगरा को लेकर नर्मदा के पापा उसे अकेले में बात करते है।
मोगरा का सच
नर्मदा को सारा सच बता देते है कि, जेल में सिकंदर के पास मोगरा की तस्वीर को देखा था। क्योंकि मोगरा ने उसे 10 लाख रूपये लिए थे और इस वजह से ही सिकंदर को अंदर कर दिया गया था। नर्मदा और रजी इस बात को लेकर परेशान हो जाते है। जहां, अब दोनों ही सच का पता लगाने के लिए घर से निकल जाते है और कई सारे अड्डों पर सिकंदर का पता लगाने की कोशिश करते है। लेकिन सिकंदर का पता रजी और नर्मदा किसी को भी नहीं मिलता है। ऐसे में अब विद्या अपने घर से आशीष की शादी का कार्ड लेकर भानु के घर जाती है। जहां वो अपनी मां से मिलती है और उसे कार्ड देती है। दोनों इमोशनल हो जाते है। जिसके बाद विद्या की मां शादी के कार्ड पर अपना भी नाम देखती है और महादेव की तारीफ करती है कि, किस तरह से सभी लोग एक साथ रहते है। लेकिन वहां तभी यश आता है और विद्या उसे भी आने के लिए कहती है लेकिन, वो कार्ड को फाड़ कर फेंक देता है। जिसके बाद यश महादेव और विद्या दोनो का ही अपमान करता है।
महादेव का बदला ?
नर्मदा और रजी किसी भी तरह सच का पता लगाने के लिए कही ना कही जाते है लेकिन, गुंडों के बीच फंसने की वजह से उन्हें सिकंदर मिल नहीं पाता है। जिसके बाद अब रजी और नर्मदा को एक शख्स के बारे में पता चलता है जो उन्हें कहता है कि, शाम में सिकंदर एक अड्डे पर रहता है वो चाहे तो उन्हें मिल सकता है। नर्मदा और रजी सच का पता लगाने के लिए ठान लेते है और कहते है वो वापस आयेंगी। विद्या फटे हुए कार्ड को लेकर बाहर आती है और कहती है गुस्से में यश क्या कर रहा है उसे समझ नहीं आ रहा है। घर में मेंहदी के फंक्शन शुरू हो जाते है और आशीष को मधु की याद आती है। जहां धीरज उसे मोगरा के लिए कहता है कि, मोगरा के बारे में उसे सोचना चाहिए और किसी के बारे में भी नहीं। मेंहदी का फंक्शन शुरू होता है और सभी लोग जमकर डांस करते है और ऐसे मेंयश शराब पीकर महादेव के घर में आ जाता है। जहां महादेव अपने बच्चों को दूर रहने के लिय कहता है क्योंकि यश से किसी को बहस नहीं करनी है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा और रजी दोनों मोगरा के सच का पता लगाने के लिए सिकंदर से मिलने के लिए निकल जाते है। जिसके बाद सिकंदर से नर्मदा और रजी रिक्वेस्ट करते है कि, उसके परिवार के सामने मोगरा का सच लाया जाए। क्या सिकंदर उसकी मदद करेगा ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

