34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 13th मई  2026 रिटेन अपडेट: माहीद का फैसला, कौसर ने गंवाई अपनी जान ?

सहर होने को है 13th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर को हो रही है कौसर की चिंता।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद को दादा जान कहते है कि, गजाला किले से कूद कर मर गई थी। ऐसे में अब माहीद कहता है क्या सच है और क्या झूठ इस बात का पता पुलिस लगा लेगी।

परवेज की चाल

माहीद का नाजिमा साथ देती है और कहती है कि, ये सारी चीजों में वो माहीद के साथ है। ऐसे में माहीद कहता है वो नाजिमा से बात करेगा। अभी सहर को सबसे पहले घर छोड़कर आना है उसे। सहर और माहीद बाहर चले जाते है। जिसके बाद वसीम को चिंता होती है कि उसका सच कही सामने ना आ जाए। सहर और माहीद बाहर आते है और माहीद अपनी कार पर डेंट देखता है। जिसके बाद वो गार्ड को बुलाने की कोशिश करता है लेकिन, सहर कहती है डेंट उसकी वजह से लगा हुआ है। माहीद को सहर बताती है उसे मंजिल के अंदर जाना था लेकिन, गार्ड खड़े थे जिसकी वजह से वो जा नहीं सकती थी। पत्थर की वजह से गाड़ी पर लग गई। सहर कहती है ये सब में पत्थर की गलती है। माहीद भी कहता है सच में इसमें तो पत्थर की गलती है। ऐसे में अब, सहर माहीद को गाड़ी में बैठने कहता है। जिसके बाद दोनों ही घर आते है लेकिन, परवेज कौसर से बदला लेना भी भूलता है और वो घर में घसीटकर कौसर को पानी के टंकी तक लेकर जाता है। जहां वो धक्का देकर कौसर को पानी में गिर देता है। कौसर परवेज को कहती है उसे मार कर परवेज खुद भी शांति से नहीं रह सकता है।

कौसर की जान आई खतरे में ?

फरीद कौसर को बुलाने के लिए उसके घर जाता है लेकिन, सुलताना उसे रोकती है ऐसा करने के लिए। फरीद कहता है आज उसने ऐसा नहीं किया तो, अमाल की नजरों में वो रह नहीं सकता है। सुल्ताना कोई ना कोई नई चाल चलने की कोशिश करती है और ऐसे में नर्स अमाल के लिए खाना लेकर जाती है। जहां सुल्ताना कहती है फरीद को पता चलेगा कि अमाल के लिए ये खाना आया तो क्या होगा ? भले ही वो हमारी बच्ची नहीं है लेकिन, अमाल के बिना फरीद नहीं रह सकता है। अमाल नर्स से कहती है उसे अपने पापा से मिलना है। फरीद को नर्स की तरफ से फोन आता है कि, उसे अमाल से मिलना होगा उसकी बेटी उस बुला रही है। फरीद कहता है वो आ रहा है। सहर अपने घर के रास्ते में आ जाती है। जहां वो डेंट को देखती है और परेशान हो जाती है। सहर को गाड़ी पर चढ़ता देख माहीद उसे पकड़ता है और इस बीच ही दोनों में नजदीकियां देखने को मिलती है। माहीद से सहर कहती है एक्स जितना खर्चा होगा वो दे देगी। माहीद कहता है ठीक है लेकिन, सहर अभी के लिए मना करती है क्योंकि,अभी उसके पास पैसे नहीं आते है लेकिन जब आयेंगे तब वो माहीद को दे देगी। डॉक्टर बने के बाद। माहीद कहता है जरूर। सहर और माहीद को साथ देखकर माहीद की फेवरेट डिश खाने के लिए दुकानदार कहते है क्योंकि माहीद को ये बहुत पसंद होता है। सहर माहीद की पसंद देखना चाहती है और वो माहीद के साथ खाने बैठ जाती है। टंकी में कौसर की हालत खराब हो रही होती है। जिसके बाद सहर माहीद की पसंद की तारीफ करती है और उन्हें कहा जाता है बार – बार एकसाथ आने के लिए। घर आते ही सहर को घर में कुछ अच्छा नहीं लगता है जिसके बाद सहर कौसर को फोन करती है लेकिन उसका फोन टूटा हुआ होता है। सहर को कौसर के निशान मिलते है जिसकी वजह से वो ऊपर आती है। माहीद को समझ नहीं आता है ये क्या हो रहा है। टंकी के आसपास सहर कौसर को ढूंढती है लेकिन, कौसर अंदर है इस बात की भनक माहीद को लग जाती है। सहर और माहीद दोनों ही कौसर को देखकर परेशान हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद कौसर को टंकी से बाहर निकालता है जिसके बाद सहर अपने होश खो बैठती है। ऐसे में, अब माहीद सहर को ठीक करने के लिए कहता है जिसके बाद वो सहर को हिम्मत देता है कि, कुछ भी करके उसे ठीक करना होगा। वो डॉक्टर कैसे बनेगी ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here