महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 13th मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव पर आ चुकी है नई मुसीबत।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा और सभी लोग साड़ी खरीदने के लिए जाते है। लेकिन मोगरा को पता चल जाता है कि, नर्मदा और रजी ने चाल चली है।
केतन का रोमांस
इस बीच ही विद्या रजी और नर्मदा के लिए उनके पति को साड़ियां खरीदने के लिए कहती है। जहां रजी धीरज को साड़ी खरीदने से मना करती है क्योंकि उसके पास बहुत है लेकिन धीरज मना करता है और कहता है जो है वो करना होगा उसे। धीरज के कहने पर रजी लेती है और सबसे कम दाम का लेकर आती है जिसकी वजह से धीरज रजी को ऐसा करने से मना करता है। वही इस बीच ही केतन और नर्मदा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है क्योंकि, केतन नर्मदा के साथ कुछ टाइम स्पेंड करना चाहता है और ये टाइम उसे वहां मिल जाता है। लेकिन नर्मदा कुछ कहती है तब तक वहां केतन की बहनें आ जाती है। जिसके बाद दोनों ही अपने लिए साड़ियां खरीदने के बाद वहां से चले जाते है। रजी धीरज को अपने लिए भी कपड़े खरीदने के लिए कहती है। जिसके बाद धीरज मना करता है लेकिन रजी की जिद्द की वजह से वो ले लेता है।
नर्मदा हुई इमोशनल
घर में फंक्शन शुरू हो जाता है। जिसके बाद वहां की कुछ औरतें घर में शगुन की बात करते है क्योंकि समधी लोगों के घर से भी शगुन आता है। ऐसे में नर्मदा इमोशनल हो जाती है। जिसके बाद रजी को भी अपने घर की याद आने लग जाती है। रजी नर्मदा को शांत करवाती है और कहती है कुछ नहीं होगा सब कुछ ठीक होगा उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में नर्मदा को अहसास होता है उसके पापा आ रहे है। जिसके बाद नर्मदा बाहर आती है और देखती है उसके मम्मी – पापा आ रहे है। विद्या उनके हाथ से शगुन लेती है और नर्मदा उन्हें देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती है। नर्मदा अपने पापा से पूछती है वो यहां कैसे आए है ? मां कहती है विद्या की वजह से। महादेव से विद्या बात करती है कि, नर्मदा का मन है उसे अपनी मां – पापा की याद आ रही है। जिसके बाद नर्मदा अपनी मां से गले मिलती है और महादेव सभी लोग घर में नर्मदा के मम्मी – पापा का स्वागत करते है। सभी लोग मोगरा के बारे में जानना चाहते है। जहां, महादेव और विद्या के बारे में कहा जाता है कि, दोनों ही नर्मदा के घर आए थे अपना रिश्ता ठीक करने के लिए और नर्मदा के मां – पापा भी मान गए थे। रजी कमरे में जाती है जहां, रजी को अपनी भानु मां की याद आती है लेकिन, नर्मदा उसे दुखी होने के लिए मना करती है क्योंकि, विद्या मां ने भी हिम्मत नहीं हारी है। जिसके बाद पूरा परिवार मोगरा के बारे में बात करता है और नर्मदा के पापा उसकी तस्वीर को देखते है। रजी नर्मदा को कहती है शायद उसके पापा मोगरा को जानते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा के मम्मी – पापा मोगरा की तस्वीर को देखते है। जिसके बाद नर्मदा अपने पापा से पूछती है वो इतना परेशान क्यों हो गए थे ? नर्मदा के पापा बताते है इसकी तस्वीर उन्होंने देखी है और ये कोई और नहीं सिकंदर इसे प्यार करता था। नर्मदा और रजी ठान लेते है कि किसी भी तरह अब ये शादी होने से उन्हें रोकना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

