31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 13th मई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा और बाउजी की जान आई खतरे में ? अनुपमा का विश्वास

अनुपमा 13th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान क्योंकि बाउजी की जान आ गई है खतरे में।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा को रात में अपना कैफे को लेकर बुरे सपने आते है। वही गौतम अपनी नई चाल चल देता है कि, कैफे से गैस लीक करवाने की।

गौतम की चाल

गौतम का आदमी ये काम कर देता है कैफे के अंदर जाकर। जिसके बाद बाउजी देर रात बाहर टहलने निकलते है और अनुपमा के कैफे का दरवाजा खुला देखते है। जिसके बाद अनुपमा भी यही चीज देखती है। अनुपमा कहती है वो बाहर कैसे आ गए है . दरवाजा बंद था लेकिन बाउजी कहते है खुला हुआ था इसलिए वो देखने आ गए कि क्या कुछ हो रहा है ? अनुपमा और बाउजी दोनों अंदर जाते है और तब तक बाहर से दरवाजा बंद कर दिया जाता है। अनुपमा और बाउजी कैफे के अंदर तक जाते है और सारी चीजों देखते है कि, क्या कुछ खुला रह गया है लेकिन गैस की स्मेल बहुत ज्यादा आती है और अनुपमा उसे देखती है। बाउजी और अनुपमा बाहर निकलने की कोशिश करते है लेकिन निकल भी पाते है जिसकी वजह से अब अनुपमा के साथ – साथ बाउजी का दम अंदर घुट रहा होता है। दिग्विजय जया को रोते हुए देखता है और अनुपमा को देखने के लिए बाहर आता है। बा बाउजी को देख रही होती है लेकिन, कोई नजर नहीं आता है। ऐसे में अब अनुपमा और बाउजी की जान खतरे में आ जाती है और दिग्विजय बा से बाउजी के बारे में पूछता है लेकिन कोई जवाब नहीं देता है। धीरे – धीरे बाउजी और अनुपमा दोनों वहां बेहोश हो जाते है। दिग्विजय कैफे का ताला देखकर अंदाजा लगाता है वो अंदर गए होंगे। लेकिन कैसे हुआ ये समझ नहीं आता है। बा सबकी मदद मांगती है और दिग्विजय सबकी मद से दरवाजा खोल देता है।

राही की मुसीबत

बाउजी की हालत खराब हो जाती है। जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जाता है। राही इमोशनल हो जाती है अपने बाउजी को लेकर लेकिन राही गौतम के प्लान को समझ जाती है और वो कहती है उसने सही नहीं किया है ये सब करके। ब कहती है मंदिर में उनके लिए पूजा की है इसलिए वो ठीक हो जाएंगे। वसुंधरा माफी मांगने के लिए गौतम को कहती है वसुंधरा से जिसके बाद श्रृति कहती है राही की आंखों में उसने आंसू लाया है उसका बदला तो वो लेगी ही। इस बीच ही अब अनुपमा और सभी लोग दिग्विजय को थैंक यूं कहते है। जहां राही और प्रेम भी वही होते है और अपने बाउजी से मिलने आते है। राही अपनी मां को इमोशनल सपोर्ट करती है लेकिन कुछ बाद राही को समझ जाता है कि, वो अनुपमा है। दिग्विजय किसी को भी थैंक यूं कहने से मना करता है और कैफे का काम शुरू करने के लिए कहता है। जिसके बाद अनुपमा राही और प्रेम को भी आने के लिए कहती है लेकिन वो कहती है कैफे उसे चलाना है उसे ऑल द बेस्ट। उसका ये सब से कोई लेना देना नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  बाउजी अनुपमा और दिग्विजय की तारीफ करते है जिसके बाद वो कहते है कि, उन्हें एक बेटा भी मिल गया है। ऐसे में अब, अनुपमा के लिए दिग्विजय फैसला करता है कि, अब वो अनुपमा को भी एक नई जिंदगी देगा और दिग्विजय अनुपमा को कैफे के साथ – साथ अनु की रसोई का भी नाम देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here