सहर होने को है 8th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब अमाल को लेकर फरीद ने ले लिया है फैसला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर हवेली के अंदर जाने का रास्ता निकालती है। वही वसीम बाहर आकर माहीद को देख रहा होता है कि आखिरकार वो है कहां ?
सहर का शक
इतने देर में सहर गाड़ी पर पत्थर फेंक देती है। जिसके बाद वॉचमैन को वसीम देखने के लिए कहता है और सहर अंदर घर के चली जाती है। नाजिमा को लेकर सभी लोग तरह – तरह की बातें बना रहे होते है। जहां, नाजिमा अब मंगनी से सभी को जाने के लिए कह देती है। वही दूसरी तरफ अब सहर उस औरत को ढूंढना चाहती है जो मारना चाहती है माहीद को। सहर उस औरत को हवेली में ढूंढने की कोशिश करती है। जिसके बाद, हुस्ना वसीम के साथ मिलकर माहीद को जान से मारने की तैयारी करती है। क्योंकि, गजाला का सच माहीद को पता नहीं चलना चाहिए और आज तक गजाला की जगह माहीद ने उसे दी नहीं है। जिसके बाद से हुस्ना भी किसी तरह माहीद को अपने रास्ते से अलग करना चाहती है। वसीम कही ना कही हुस्ना को गलत कहता है क्योंकि उसकी वजह से ही कितनी बार माहीद के लिए उसका प्लान खराब हो गया है। हुस्ना अब वसीम को जल्द से जल्द कुछ करने के लिए कहती है। वसीम उस औरत से बात करता है जिसे ये काम दिया गया होता है और माहीद के लिए उसे अपना काम पूरा करने के लिए कहा जाता है।
माहीद का फैसला
परवेज घर में मुनीरा को लेकर आता है लेकिन कौसर को वो अपनी बेटी नहीं लगती है। जहां मुनीरा गले मिलती है और परवेज कहता है उसे पता है वो कहां थी। कौसर को फिर भी शक हो रहा होता है। फरीद अपने घर पुलिस ले जाने का फैसला करता है और सुल्ताना को शक होता है अभी तक फरीद घर आया क्यों नहीं है ? सहर माहीद को कहती है जो भी औरत उसे मारने वाली थी वो बाहर ही है। लेकिन सहर को सबसे पहले उसे माफ करना होगा। सहर अंदर आती है और माहीद को बेहोश देखती है। जहां, ठंड की वजह से माहीद की तबियत खराब हो रही होती है। लेकिन सहर हवेली में से आग जलाने के लिए सामान इकट्ठा करती है और उसे लेकर आती है। सहर माहीद को धीरे – धीरे हाथ गर्म करती है और माहीद को होश आ जाता है। घर में पुलिस आती है और फरीद सुल्ताना को गिरफ्तार करने के लिए कहा जाता है। सुल्ताना कहती है क्या सच में उसे लगता है वो अमाल को नुकसान पहुंचाएगी ? अमाल दोनों की बातों को सुनती है। फरीद और सुल्ताना के बीच बहस होती है अमाल के परवरिश को लेकर। वही दूसरी तरफ अमाल की तबियत खराब होने लग जाती है और दोनों ही अमाल को लेकर परेशान हो जाते है। माहीद सहर को हाथ हटाने के लिए कहता है लेकिन सहर हटाती नहीं है और कहती है कि तलाक के बारे में वो नहीं सोच रही है कोई भी चीज माहीद से बड़ी नहीं है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर से माहीद कहता है ईद के दिन उसके और सहर के बीच में जो भी बातें हुई है उसे नहीं पता उसका असर क्या होने वाला है लेकिन, सहर को ये मंगनी होनी देनी चाहिए। क्योंकि इस रिश्ते को दुनिया गलत तरह से देखेगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

