महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 8th मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या हो चुकी है परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा और विद्या से होती है। जहां, लाजवंती कहती है वो चाय वाला दूसरा कोई हमशक्ल होगा। जो उनके बगल में ही रहता है।
लाजवंती का झूठ
लाजवंती अपनी बेटी को भेजती है बगल वाले अंकल को लाने के लिए। वही नर्मदा और रजी माफी मांग कर वहां से निकल जाते है। जिसके बाद मोगरा के पापा अपने अड्डे पर जाते है पीने के लिए। जहां नर्मदा और रजी की नजर जाती है और दोनों प्लान बनाते है किसी भी तरह दोनों सच बुलवाए। ऐसे में, अब नर्मदा और रजी अंग्रेज़ बनकर अंदर जाते है। जहां वो मोगरा के पापा को खूब सारा पिलाते है और उनसे सच बुलवाने कि कोशिश करते है। अपने प्लालिंग को लेकर मोगरा के पापा सारी चीजें बता देते है किस तरह से वो मोगरा का रिश्ता बड़े घर में करवा रहे है। वो लोग कोई बड़े लोग नहीं है लेकिन बड़े परिवार का रिश्ता आया है मोगरा के लिए। नर्मदा और रजी उनके काम के बारे में पूछते है और पता चलता है कि, वो चाय बेचते है। अपना काम हो जाने के बाद नर्मदा और रजी वहां से निकलते रहते है लेकिन रजी की मूछें निकल जाती है और कुछ मर्द उसे घेर लेते है। लेकिन नर्मदा और रजी दोनों ही गुंडे से लड़ कर वहां से निकल जाते है। आशीष को धीरज चाय देता है और कहता है उसे परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि, कुछ ना कुछ काम निकल ही जाएगा। विद्या को नर्मदा और रजी की चिंता होती है। जहां, वो लाजवंती को फोन कर जानकारी लेती है कि अभी भी नर्मदा और रजी वहां है ? फोन लाजवंती की छोटी बेटी उठाती है और उसे पता चलता है कि, नर्मदा और रजी निकल गए है वहां से।
नर्मदा और रजी का सच
रजी और नर्मदा सोचते है किसी भी तरह ये सच अब घर वालों को बताना होगा। क्योंकि अगर जल्द से जल्द नहीं बताया गया तो, सही नहीं होगा। इस बीच ही नर्मदा और रजी विद्या को कमरे में लेकर जाती है और विद्या उनसे सवाल जवाब करती है। नर्मदा समझाने की कोशिश करती है मोगरा का परिवार बहुत ही ज्यादा अजीब है। ऐसा नहीं लगता है उसे ? विद्या बात को मान जाती है और उसे वीडियो दिखाया जाता है। जहां, विद्या को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? विद्या महादेव को बात बताने के लिए सोचती है लेकिन उसे पहले ही खुद सारा सच जानना होता है। जहां अब महादेव को ना बताने का फैसला लिया जाता है। वही दूसरी तरफ धीरज अचानक कमरे में आ जाता है जिसके लिए अब धीरज को विद्या डांट लगाती है और कहती है नॉक करके आने की जरूरत नहीं लगती है उसे ? धीरज कहता है उसे काम था। इसलिए लेकिन धीरज को समझ जाता है कोई ना कोई सच छिपाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ, अब विद्या, नर्मदा और रजी फैसला करते है कि, वो लाजवंती के घर जाएंगे। तीनों उनके घर जाते है। जिसके बाद विद्या लाजवंती से कहती है फोन पर बात नहीं हो सकती थी। इसलिए यहां आना पड़ा। विद्या कहती है वो महोत्सव में वो बहुत उम्मीद से आई थी। क्या उसके परिवार का ऐसा कुछ सच है जो विद्या को पता होना चाहिए लेकिन पता नहीं है ? लाजवंती को समझ नहीं आता है वो क्या कह रही है ? तभी नर्मदा विद्या को फोन देती है और विद्या वीडियो दिखाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज रजी से कहता है पक्का इस घर में कुछ ना कुछ चल रहा है और रजी कोई बात उसे छिपा रही है। वही दूसरी तरफ, महादेव विद्या से पूछता है जिसके बाद महादेव कहता है वो लाजवंती के घर गई थी ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

