रिमझिम 7th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम हो चुकी है परेशान बुआ मां को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम समीर को लेकर कई चीजों के बारे में सोचती है और तब तक समीर वहां आ जाता है।
समीर का गाना
समीर कहता है क्या हुआ है रिमझिम क्यों सोच में पड़ी हुई है ? रिमझिम कहती है वो सोच नहीं सकती है ? दोनों के इस बात को लेकर बहस हो जाती है लेकिन तब तक समीर देखता है रिमझिम के चेहरे पर कुछ लगा हुआ है। जिसके बाद समीर वो हटा देता है और इस दौरान ही समीर रिमझिम को शाही लोगों की तरह रहने के लिए कहता है क्योंकि रिमझिम सही तरह से रहती नहीं है। समीर आग बढ़ता है और रिमझिम देखती है उसके जैकेट के पीछे रिमझिम की ड्रेस लगी हुई होती है और रिमझिम कहती है खुद संभल नहीं पा रहे है और मुझे समझा रहे है ? रिमझिम अचानक से समीर के पीछे से कपड़ा हटा देती है और समीर जानना चाहता है रिमझिम ने क्या हटाया है ? रिमझिम के हाथ में समीर ड्रेस देखता है और रिमझिम समीर का मजाक बनाती है। वही प्रताप और चंचल बहुत खुश होते है क्योंकि प्रताप बिजनेस के काम के लिए समीर के साथ जाता है लेकिन समीर अचानक से उसे मना कर देता है क्योंकि उसके साथ ब राजवीर जा रहा होता है। प्रताप राजवीर से बदला निकालने की बात करता है। वही सुनंदा हवेली के उस हिस्से में आती है जहां, बुआ मां किसी शख्स के लिए खाना लेकर जाती है। सुनंदा को बुआ मां देखती है जिसके बाद बुआ मां कहती है कि, बाहर कुत्ते है उसके लिए वो लेकर आई है। वही दूसरी तरफ, सुनंदा को बुआ मां वहां से जाने के लिए कहती है। जिसके बाद सुनंदा चली जाती है।
बुआ मां की कोशिश
रिमझिम प्लान बनाती है कि, आज पूरा परिवार एक गेम खेलेगा और रिमझिम समीर का ये प्लान कामयाब भी होता है। पहली बारी के प्रताप डांस करता है। जिसके बाद प्रेम कविता सुनाती है और समीर के समय पर रिमझिम उसे गाना गाने के लिए कहती है। समीर को देखकर रिमझिम सपनों में खो जाती है और देखती है किस तरह से दोनों के बीच नजदीकियां है। प्रेम रिमझिम की इस खुशियों को समझती है और कहती है ये उसका हक है। ऐसे में अब समीर की तारीफ सब करते है। देर रात रिमझिम बाहर पानी लेने आती है। लेकिन तभी वो देखती है बुआ मां बाहर खाना लेकर गई है। समीर को ये बात बताने के लिए रिमझिम उसके कमरे में आती है लेकिन, समीर उठता नहीं है। जिसके बाद रिमझिम उसे उठाती है और बुआ मां के बारे में बताती है। समीर कहता है जिस इंसान ने उन्हें कही का छोड़ा नहीं आज भी वो उनके लिए परेशान हो रही है। रिमझिम को बुआ मां की ये हरकत अजीब लगती है लेकिन सोचती है वो भी कि शायद अब बदल गई हो न लेकिन अब बदलने में वक्त लग गया है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम तहखाने के अंदर आते हुए अंजान शख्स को देखती है। जहां वो देखती है जमीन पर पूरा खीर फैला हुआ होता है। वही हवेली के इस हिस्से को देखकर रिमझिम परेशान हो जाती है। रिमझिम और सुनंदा को समीर देखता है और पूछता है दोनों यहां क्या कर रहे है ? रिमझिम कहती है कि, कोई अंदर है जिसके लिए खाना रखा गया है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

