महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th मई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा हो चुकी है परेशान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा और सभी वालों से होती है। जहां मोगरा को अब लाजवंती अपनी अगली चाल चलने के लिए कहा जाता है।
मोगरा की चाल
लाजवंती अब सीधा आशीष से बात करने के लिए मोगरा से कहती है। क्योंकि अब शादी से पहले उसे लूटने की बारी गई है। आशीष को मोगरा फोन करती है। जहां वो कहती है आज उसे आशीष से मिलना है। अगर वो नहीं मिले तो सही नहीं होने वाला है। आशीष मोगरा के घर आता है और उसके पीछे धीरज और केतन भी आते है। जिसे देखकर आशीष हैरान हो जाता है और केतन कहता है वो आ रहा था इसलिए दोनों भी आ गई है। घर में आते ही लाजवंती तीनों का स्वागत करती है और मोगरा का चेहरा उदास देखकर आशीष कुछ कहता नहीं है लेकिन लाजवंती धीरज और केतन को बाहर समान लाने के लिए भेज देती है। जिसे मोगरा और आशीष बात कर सकें। नर्मदा और रजी दोनों ही मोगरा के घर के बाहर पार्क में आते है। जहां उन्हें चाय वाले की आवाज सुनाई देती है और दोनों बाहर जाकर देखते है तो ये शख्स कोई और नहीं बल्कि, मोगरा के पापा होते है। रजी और नर्मदा को मोगरा के पापा देख लेते है और दोनों ही उनका पीछा करते है लेकिन समय रहते अपनी गाड़ी को छिपा कर मोगरा के पापा छिप जाते है।
आशीष की हल्दी
नर्मदा और रजी उन्हें ढूंढते है लेकिन रजी इस बीच ही प्लान करती है उन्हें पकड़ने का जहां वो नर्मदा से कहती है अब चले गए होंगे वो कोई नहीं है। लेकिन, समय रहते मोगरा के पापा वहां से भी भाग निकलते है। जिसके बाद अब नर्मदा रजी को समझ नहीं आता है क्या करना चाहिए ? वही दूसरी तरफ, मोगरा अकेले में आशीष से बात करती है। इस बीच अपना वो इमोशनल ड्रामा शुरू करती है और उसे कहती है कि, शर्म से उस कहा नहीं जा रहा है कुछ दिन तक ये शादी हो नहीं सकती है। आशीष डर जाता है और कहता है क्या हो गया है ? मोगरा पैसे की जरूरत बताती है और कहती है उसे शादी के लिए पैसे चाहिए क्योंकि, फैमिली अब बहुत ही ज्यादा परेशानी में है। आशीष पैसा पूछता है कितने चाहिए ? मोगरा कहती है 10 लाख। धीरज और केतन भी सुन लेते है ये बात और मोगरा की मां कहती है दोनों से कि शादी के खर्चे के बारे में बात हो रही है। सभी लोग घर के बाहर आते है और धीरज, केतन सच बताने लिए कहते है लेकिन आशीष कुछ कहता नहीं है।
आशीष ने बताया सच
घर आते ही आशीष सबसे पैसे मांगता है और वहां हल्दी की धूम मची हुई रहती है। सभी लोग जल्दी एंजॉय कर रहे होते है। आशीष को पैसे मांगते हुए धीरज देख लेता है और धीरज को आशीष सच बताता है। जहां धीरज वादा करता है वो भी ये सब चीज में उसकी मदद करेगा। विद्या से नर्मदा और रजी दोनों ही कहती है मोगरा के घर हल्दी लेकर वो जाती है। घर के बेटे जाएंगे तो अच्छा नहीं लगेगा। विद्या जल्द से जल्द आ जाने के लिए कहती है। लाजवंती को मोगरा के पापा चाय वाले बात बताते है जिसके बाद लाजवंती अपने पति को मारती है और कहती है उसे अब चाय बेचने जाने की कोई जरूरत नहीं है। वही नर्मदा और रजी आते है हल्दी लेकर। जहां, अब बाहर की कुछ औरतों को देखकर नर्मदा को पता चलता है दिहाड़ी पर सभी लोग आए हुए है। नर्मदा और रजी घर के अंदर आते है और पापा से सारी चीजें जाने की कोशिश करते है। नर्मदा और रजी को लाजवंती कहती है उसे जो कुछ कहना है साफ – साफ कह सकती है। क्योंकि बात इतना घुमाने की जरूरत नहीं है। नर्मदा कहती है चाय बेचते हुए उसे देख गया है। लाजवंती कहती है, उसने किसी और को देखा है। जिसके बाद नर्मदा और रजी जिद्द पर रहती है कि, उन्होंने मोगरा के पापा को देखा है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, गुंडे बनकर मोगरा के पापा के जाने का प्लान नर्मदा और रजी बनाते है। जहां शराब के नशे में अब रजी और नर्मदा को सारा सच पता चल जाता है और दोनों सबूत लेकर वहां से निकलते है लेकिन तब तक रजी की दाढ़ी निकल जाती है। जहां दोनों को गुंडे घेर लेते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

