34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

सहर होने को है 6th मई  2026 रिटेन अपडेट:  माहीद हुआ बेहोश, सहर ने बचाई माहीद की जान ?

सहर होने को है 6th मई  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां फरीद अब अपना गुनाह कबूल करता है पुलिस के सामने।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, माहीद को हर जगह सहर नजर आती है और इस वजह से माहीद ख्याब देखने लग जाता है कि, सहर उसके पास है और उसे आंख बंद करने के लिए कह रही है।

सहर की प्लानिंग

सहर कहती है कि आंख बंद करने के बाद भी उसे कौन नजर आ रहा है ? सहर की झलक उसे नजर आती है लेकिन ये एक सपना होता है और माहीद का ये सपना टूट जाता है। ताहिर माहीद को ढूंढने जाता है जिसके बाद माहीद कहता है ताहिर से वो क्या करने की कोशिश कर रहा है ? ताहिर कहता है चाहकर भी वो कुछ बता नहीं सकता है क्योंकि, यहां माहीद को लेकर सभी लोग वैसी बातें कर रहे है। वसीम अपनी चाल चलने के लिए तैयार हो जाता है। जहां नाजिमा भी अपनी मंगनी के लिए खुश होती है। वही बाहर हुस्ना अपनी चाल चलती है और हैदर बेहोश हो जाता है। हुस्ना ताहिर को मदद करने के लिए कहती है और वसीम माहीद भी वहां होते है। दरअसल ये सब काम हुस्ना इसलिए कर रही होती है जिसे माहीद की जान पर खतरा वसीम ला सकें। क्योंकि, माहीद की जान खतरे में रहेगी तभी वसीम की जाना बच पाएगी। वसीम अपनी चाल के लिए फातिमा को कहता है शुरू करने के लिए। सहर को समझ नहीं आता है किस तरह वो बचाएगी माहीद को ? बाहर आते ही सहर कुछ कपड़े देखती है और उसे पहनकर नीचे आने का सोचती है। वसीम खुश होता है कि, कुछ ना कुछ तो काम आई है हुस्न उसके।

कौसर का शक

हुस्ना और नाजिमा दोनों ही एक दूसरे की जमकर तारीफ करते है क्योंकि सभी चीजें दोनों के प्लानिंग के हिसाब से चल रही होती है। परवेज की बहन डरी रहती है क्योंकि, कपड़े की वजह से अब सब खराब हो जाएगा। कौसर सब कुछ उस पर डाल देने के लिए कहती है। लेकिन, वो ऐसा करने से मना करती है। वही कौसर को समझ नहीं आता है ये हुआ कैसे है ? सफिया की जुड़ी वहां कौसर को टूटी हुई मिलती है। जिसके बाद कौसर को समझ आ जाता है ये काम सफिया का है। वही दूसरी तरफ अपने पुराने दोस्त के साथ बैठकर फरीद अमाल को कैसे अपने घर लाया था ये बात बताता है। पुलिस फरीद को सब कुछ खुल कर कहने के लिए कहती है और उसे समझ आ जाता है कही फरीद अमाल के बारे में तो बात नहीं कर रहा है ? नीचे डांस का प्रोग्राम शुरू होता है और सहर डांस करती है। जिसके बाद माहीद सहर के पास आता है और ये सब देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है। सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। उस दौरान सहर माहीद की जान को बचा लेती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद सहर से जवाब मांगता है आखिरकार वो करना क्या चाहती है ? सहर कहती है इसके पास कोई सबूत नहीं है लेकिन, नीचे एक औरत है जो आपको मारना चाहती है। सहर माहीद को एक कमरे में बंद कर देती है और उसे कहती है कि, जल्द ही वो औरत को माहीद के सामने लेकर आएगी। वही माहीद का पैर उस कमरे में फिसलता है और नुकीली चीज से उसके सिर पर लगती है जिसकी वजह से वो बेहोश हो जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here