32 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th मई 2026 : नर्मदा और रजी बनी जासूस, सत्तू हुआ इमोशनल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा और रजी को हो रहा है मोगरा पर शक।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव और सैंडी से होती है। जहां भानु को महादेव रोकता है और कहता है किस तरह की हरकत भानु कर रही है ?

धीरज की माफी

सैंडी भानु को समझाने की कोशिश करता है लेकिन, भानु कहती है जब उसे कहा गया था इस शादी में नहीं आने के लिए तो वो क्यों आया है ? सैंडी कहता है ये सब उसके अपने है और इस बात का भरोसा उसे करना हो होगा। भानु इस बात को मानने से इंकार कर देती है और कहती है यहां से चलने के लिए। मोगरा और आशीष एक दूसरे को देखते है और वही घर आते ही लाजवंती की सब तारीफ करते है किस तरह से दोनों ने मिलकर आशीष को चुना लगाया है। लेकिन आशीष को लेकर मोगरा कहती है अब उसे उसी से शादी करनी है। लेकिन लाजवंती मोगरा से कहती है उसे भूलना नहीं है कि, किस तरह से दोनों के बीच डील हुई आशीष को लूटने के लिए। मोगरा को लाजवंती शांत रहने के लिए कहती है क्योंकि इस बार अच्छे से उसकी शादी भी होगी और काम भी हो जाएगा। घर में खुशियां आती है। जहां आशीष महादेव से बात करने आता है लेकिन महादेव धीरज को अंदर जाने के लिए कहता है। महादेव की बात धीरज मानता है लेकिन तब तक आशीष महादेव के सामने हाथ जोड़ लेता है कि, वो चाहता है उसकी शादी में धीरज भी हिस्सा बने। इसलिए, अब उसे एक मौक़ा देना चाहिए। आशीष के कहने पर महादेव ये बात मान जाता है और धीरज महादेव से गले मिलता है। रजी के कमरे में आते ही धीरज का मजाक रजी बनाती है फाइनली जंगल में धीरज को जगह मिल गई है। दोनों के बीच नोंकझोंक देखने को मिलती है। वही दूसरी तरफ अगली सुबह विद्या घर की खुशी देखकर खुश होती है और नर्मदा रजी संग बाते करती है कि, उसकी टीम में अब मोगरा शामिल होने वाली है क्योंकि, मोगरा सबसे बड़ी होने वाली है। क्योंकि नर्मदा ने विद्या की उम्र को लेकर मजाक बनाया हुआ था।

विद्या हुई इमोशनल

वही नर्मदा को मस्ती सूझती है और केतन के कुर्ते पर वो हल्दी लगा देती है। यही चीज रजी भी करती है और घर परिवार में मस्ती का माहौल बन जाता है। रजी टेबल पर चढ़ती है और धीरज को उसे पकड़ने के लिए कहती है। दोनों की बहस होती है लेकिन तब तक धीरज को फोन आ जाता है और धीरज दूर चले जाता है और तब तक रजी गिरने वाली होती है लेकिन, धीरज पकड़ लेता है। दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। पूजा शुरू की जाती है और आशीष पूजा करता है। जिसके बाद मोगरा को लाजवंती अपनी अगली चाल चलने के लिए कहती है। वही महादेव शादी के कार्ड के लिए खुश होता है क्योंकि, बहुत अच्छी तरह से कार्ड को बनाया गया होता है। घर आते ही सब इस कार्ड को देखकर सब हैरान हो जाते है क्योंकि, विद्या के मां – बाबा का भी नाम होता है इस कार्ड पर। महादेव कहता है उनकी वजह से ही सब कुछ है। घर के बाहर महादेव अपने बेटे की शादी को लेकर भानु का मजाक बनाता है और स्पीकर में कहता है कुछ लोगों ने रिश्ता तोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन क्या हुआ कुछ नहीं हुआ है। आज हंसी खुशी शादी हो रही है सबकी। यश ये अपमान भानु को बताने का सोचता है क्योंकि, इस बार कुछ अलग ही महादेव ने कर दिया है। वही अब आशीष को मोगरा के फोन आता है मोगरा की मदद करने के लिए। मोगरा आशीष से मिलने के लिए कहती है और नर्मदा, रजी ये बात सुन लेती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, आशीष से मोगरा शादी के लिए पैसे मांगती है। जहां, मोगरा कहती है उसे 10 लाख चाहिए। ये बात केतन और धीरज भी सुन लेते है। वही दूसरी तरफ, अब मोगरा के पापा को चाय बेचते हुए नर्मदा और रजी देख लेते है। जहां, वो कहती है मोगरा के पापा चाय बेचने वाले है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here