34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 5th मई 2026 : धीरज की सच्चाई आई महादेव के सामने ? भानु ने मारा थप्पड़

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 5th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब महादेव रोकता है सगाई में तमाशा करने से भानु को।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या से होती है। जहां विद्या रजी को सगाई में जाने के लिए कहती है और ये बात रजी धीरज से कहती है।

धीरज का सच

धीरज कहता है उसने रजी को रोका नहीं है इसलिए, वो चाहता है कि, रजी भी सगाई में जाए। वही दूसरी तरफ अब सभी लोग तैयार हो जाते है और सगाई में बड़ी ही धूम रहती है। मोगरा और उसका परिवार आता है। जहां, महादेव उसके रिश्तेदार को लेकर बात पूछता है लेकिन, वो बहाना बनाते है कि, उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। इसलिए उसे खुद ही ये पूरा सब कुछ मैनेज करना होता है। विद्या और महादेव दोनों ही इस बात को समझते है। लाजवंती धीरज के बारे में पूछती है जिसके बाद महादेव कहता है कि, उसे कुछ काम था कॉलेज जिसकी वजह से वो बाहर गया है। वही सगाई में जाने की बात मैडी भी करता है। क्योंकि, यश की पत्नी मैडी को सगाई में जाने से मना करती है। दोनों की दुश्मनी इतनी ज्यादा बढ़ गई हुई है जिसकी कोई सीमा नहीं है। रजी हर जगह परेशान रहती है। बार – बार विद्या को एहसास होता है कि, उसका बेटा धीरज यही कही है लेकिन, वो देख नहीं पाती है। इस बीच ही अब लाजवंती पानी पीने के लिए बाहर आती है और धीरज को गैलन उठाते हुए देखती है। लाजवंती धीरज को बुलाती है और झूठ की वजह से महादेव से माफी मांगने के लिए कहती है। धीरज के सपोर्ट पर रजी आती है और कहती है वो क्यों माफी मांगेगा ? धीरज काम कर रहा है कोई चोरी नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से वो माफी मांगेगा। धीरज के लिए रजी जो कुछ कहती है सभी को सही लगता है और रजी धीरज के ही फैसले को सही बताती है। धीरज को विद्या अब सगाई में शामिल होने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है। विद्या कहती है क्या विद्या की खुशी धीरज के लिए कुछ नहीं है ? धीरज कहता है ऐसी कोई बात नहीं है। धीरज को महादेव भी कहता है उसे शामिल हों चाहिए। आशीष धीरज के पसंदीदा कुर्ता लाने की बात करता है जो, रजी के पास है। नर्मदा रजी का साथ देती है और कहती है रजी बहुत अच्छी पत्नी है जिसने हर बार धीरज का साथ दिया है।

भानु ने मारा थप्पड़

धीरज का कुर्ता अटक जाता है जहां वो रजी की मदद मांगता है लेकिन, धीरज की मदद करने के बजाय वो धीरज का मजाक बनाती है जिसके लिए धीरज और रजी के बीच नजदीकियां देखने को भी मिलती है। वही रजी अपने आपको संभालते हुए बाहर जाती है और मैडी सगाई में शामिल होता है। महादेव उसे पहचान भी पाता है लेकिन भानु की बात मैड यस दिलवाता है और महादेव उसका स्वागत करता है सगाई में। आशीष और मोगरा डंक ही एक – दूसरे को अंगूठी पहनाते है और सगाई में जमकर नाच गाना होता है। जहां सभी एक – दूसरे के साथ झूमकर नाचते है। वही दूसरी तरफ सगाई में अचानक से आकर भानु मैडी को थप्पड़ मारने लग जाती है। जिसकी वजह से भानु को महादेव रोकता है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, आशीष से मोगरा शादी के लिए पैसे मांगती है। जहां, मोगरा कहती है उसे 10 लाख चाहिए। ये बात केतन और धीरज भी सुन लेते है। वही दूसरी तरफ, अब मोगरा के पापा को चाय बेचते हुए नर्मदा और रजी देख लेते है। जहां, वो कहती है मोगरा के पापा चाय बेचने वाले है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here